आमिर खान ने किरण राव के कारण दिया था पहली पत्नी को तलाक? आरोपों पर किरण ने तोड़ी चुप्पी!

आमिर खान और किरण राव फिलहाल अलग हो चुके हैं। लेकिन ये कम लोग ही जानते हैं कि फिल्म लगान के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। फिल्म के बाद ही आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना का तलाक हुआ था।
इसके बाद लोगों ने मान लिया था कि आमिर खान और रीना का तलाक किरण राव की वजह से हुआ है। रीना से तलाक के बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी की थी। हालांकि अब ये दोनों भी अलग हो चुके हैं। लेकिन अब इन आरोपों पर किरण राव ने चुप्पी तोड़ी है। किरण राव ने कुछ ऐसा कह डाला है जोकि खबरों का हिस्सा है।
क्या बोलीं किरण?
"लोगों का ऐसा मानना है कि आमिर खान और मैं लगान के दौरान साथ आए थे लेकिन ये सरासर गलत है। आमिर और मैं स्वदेस के दौरान एक साथ हुए, वह उस समय मंगल पांडे की शूटिंग करने जा रहे थे। हमने कोक के लिए आशुतोष गोवारिकर के साथ कुछ विज्ञापनों की शूटिंग की थी और यहीं पर आमिर और मैं फिर से जुड़े। लगान के 3-4 साल बाद, उनके साथ कॉंटैक्ट में नहीं थी।
लगान के सेट पर हम लोग बामुश्किल बात करते थे। मैं वास्तव में लगान के दौरान किसी और को देख रही था। जब आमिर और मैंने 2004 में बाहर जाना शुरू किया, तो सभी ने सोचा कि यह तब शुरू हुआ जब हम लगान की शूटिंग कर रहे थे और यही तलाक का कारण बना, जो सच नहीं था।'' इस दौरान किरण राव जूम से बात कर रही थीँ।
फिर हुआ तलाक
आमिर खान और किरण राव ने एक साथ मिलकर पिछले साल अपने तलाक का ऐलान किया था। हालांकि दोनों ने अलग होने का कारण नहीं बताया है। दोनों का कहना था कि वो साथ में काम करते रहेंगे। इस वक्त दोनों की एक फिल्म आई है जिसका नाम लापता लेडीज है। आमिर खान और किरण राव अलग अलग खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











