शाहरुख से परेशान आमिर ने रोकी धू्म 3 की शूटिंग

हुआ कुछ यूं कि आमिर खान हाल ही में यशराज स्टूडियों में अपनी फिल्म धूम 3 के एक डांस नंबर के लिए कैटरीना कैफ के साथ रिहर्सल कर रहे थे और तभी उनकी नज़र सामने लगे पोस्टर पर गयी। ये पोस्टर शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है का था। इस पोस्टर को देखने के बाद आमिर खान अपने डांस पर पूरी तरह से ध्यान नहीं लगा पाए। कुछ समय तक जब आमिर को काफी मुश्किल होती रही तो उन्होने शूटिंग रोककर उस पोस्टर को हटाने को कहा। उस पोस्टर के हटने के बाद आमिर ने दोबारा से अपने डांस नंबर की शूटिंग की और सब कुछ परफेक्शन के साथ हुआ।
शूट पर मौजूद सूत्र के अनुसार आमिर ने किसी से कहा कि यह पोस्टर उनके सामने से हटा दिया जाए क्योंकि यह उन्हें डिस्ट्रेक्ट कर रहा है। लेकिन यशराज स्टूडियो के स्टाफ ने उनकी इस बात को ना मानते हुए बड़ी ही नम्रतापूर्वक यह कह दिया कि उन्हें हॉल से किसी भी चीज को हटाने का आधिकार नहीं है। वैसे अब तक मिली जानकारी के अनुसार वह पोस्टर अब भी वहीं है। हां फिल्हाल आमिर के पास अपने कॉम्पिटीटर के सामने अपनी डांसिग स्किल को दुरुस्त करे के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications