जब आमिर खान ने शाहरुख खान से मांगी 'खास' सलाह- अमिताभ बच्चन भी हंस पड़े

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान ने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। आमिर ने बताया कि वह बिग बी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन थोड़ा डरे हुए भी थे। आमिर कई बातों को लेकर दुविधा में थे और जो सबसे बड़ी दुविधा थी.. वह थी कि क्या वो अमिताभ बच्चन के सामने सिगरेट पी सकते हैं? और अपनी इस दुविधा को दूर करने के लिए आमिर खान ने अपने दोस्त शाहरुख खान से सलाह मांगी।

शादी से पहले, प्रियंका चोपड़ा की बैचेलर पार्टी- सेक्सी अवतार में दिखीं देसी गर्ल

आमिर ने इंटरव्यू में कहा, मैं अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित था। लेकिन मैं स्मोक करता हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं बिग बी के सामने स्मोक कर सकता हूं या नहीं। तो मैंने एक दिन शाहरुख खान से मुलाकात की और उससे पूछा कि क्या तुम अमिताभ बच्चन के सामने सिगरेट पी लेते हो? तो शाहरुख ने कहा, हां, कोई परेशानी नहीं है, मैं पी लेता हूं।

Aamir Khan

फिर आमिर ने शाहरुख से पूछा- क्या तुम उनसे इज़ाजत भी लेते हो? तो शाहरुख ने काफी कूल होकर कहा.. नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे कभी रोका भी नहीं। तो मैंने शाहरुख से कहा, यदि मैं उनके सामने स्मोक करने लगा और उन्होंने कुछ बोल दिया तो..? तो शाहरुख ने मुझे कहा- पहले दिन तू थोड़ा दूर जाकर पी.. फिर थोड़ा थोड़ा नजदीक आते जाना.. आराम से कर..

कोई शक नहीं कि शाहरुख खान की यह सलाह मजेदार थी। खैर, आमिर के इन सवालों के बारे में अविनाश गोवारिकर के जरीए अमिताभ बच्चन को भी जानकारी मिल गई।

आमिर खान ने कहा, जब हम ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की आउटडोर शूट कर रहे थे.. मैं शूटिंग के बाद अमित जी के कमरे में गया और उनसे पूछा कि क्या वो मेरे साथ फिल्म देखने चलेंगे। वह राजी हो गए। हम दोनों सिनेमाहॉल जा रहे थे.. जब रास्ते में उन्होंने मुझसे पूछा- आमिर आपने शाहरुख से पूछा था कि क्या आप मेरे सामने सिगरेट पी सकते हैं या नहीं?

आमिर ने कहा, मैं थोड़ा घबरा गया.. लेकिन अमित जी हंस रहे थे। उन्होंने कहा कि हां आप पी सकते हैं। लेकिन यह आपके सेहत के लिए सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X