बॉक्सऑफिस रिकार्ड पर आमिर को भरोसा नहीं

उन्हें बॉक्सऑफिस रिकार्ड पर भरोसा नहीं है और ना ही वो सौ करोड़ के क्लब में शामिल होना चाहते हैं। वो क्वाटिंटी से ज्यादा क्वालिटी को महत्व देते हैं और उनका मानना है कि जो चीज अच्छी हो, तो वो खुद ब खुद बॉक्स ऑफिस पर बिक जाती है। आप समझ गये होंगे कि हम किस की बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट यानी आमिर खान की।

आमिर खान की फिल्म तलाश इस महीने की 30 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है। अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे आमिर खान ने एक इवेंट में कहा जब आपकी चीज में दम होता है तो वो चीज लोगों को हर हालत में पसंद आयेगी। तलाश एक बेहतरीन फिल्म है जिसे रीमा कागती ने बड़ी ही शिद्दत से बनाया। उनकी लगन का नतीजा है कि हम लोग एक अच्छी कहानी पर काम कर पाये। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आयेगी।

मालूम हो कि इस फिल्म में आमिर खान एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर है। फिल्म में करीना ने एक वैश्या का किरदार निभाया है तो वहीं रानी, आमिर की पत्नी बनीं है। फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म के प्रोमो को लोगों ने खासा पसंद किया है और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म आमिर की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X