आमिर की हैट्रिक- पीपली लाइव से भी फिसला ऑस्कर
क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में अभी उनका सिक्का शायद जम नहीं पाया है। पीपली लाइव से आमिर खान ने हैट्रिक पूरी कर ली है, ये उनकी तीसरी फिल्म है जो ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई है। इससे पहले 'लगान" (2001) और 'तारे जमीं पर" (2007) को भारत सरकार ने ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा था। ऑस्कर की दौड़ में 'लगान" ने अंतिम पांच में भी जगह बनाई थी। हालांकि बोस्निया युद्घ पर आधारित फिल्म 'नो मैन्स लैंड" ने बाजी मार ली थी।
आपको बता दें कि आमिर खान के होम प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म साल 2010 की सबसे चर्चित फिल्मों में थी। इसे भारत सरकार ने आधिकारिक एंट्री के तौर पर ऑस्कर पुरस्कार के लिए भेजा था। मगर विदेशी फिल्म की कैटेगरी में अंतिम नौ फिल्मों में जगह बनाने में 'पीपली लाइव' नाकामयाब रही। ऑस्कर एकेडमी ने वोटों के आधार पर अंतिम नौ विदेशी फिल्मों की घोषणा की जिसमें 'पीपली लाइव' का नाम नहीं था।
आमतौर पर इंडियन पुरस्कारों पर भरोसा ना करने वाले आमिर खान को थोड़ा सा गम जरूर हुआ होगा क्योंकि पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका में आयोजित डरबन फिल्म समारोह में इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था।


Click it and Unblock the Notifications












