..................... आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान का कैमियो | Aamir Khan directs Shahrukh Khan's cameo in Laal Singh Chaddha - Hindi Filmibeat

'लाल सिंह चड्ढा' - 28 सालों में दूसरी बार साथ दिखाई देंगे आमिर खान और शाहरुख खान

महीनों पहले ही यह अफवाह सामने आई थी कि आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान कैमियो निभाते नजर आएंगे। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने आईपीएल के लिए यूएई जाने से पहले अपना कैमियो शूट कर लिया है। सूत्रों की मानें तो आमिर ने खुद शाहरुख को इस सीन के लिए डाइरेक्ट किया है।

खास बात है कि आमिर और शाहरुख अब तक सिर्फ एक फिल्म में साथ नजर आए हैं, वह है 'पहला नशा', जो साल 1993 में रिलीज हुई थी। लिहाजा, ये फिल्म इस मायने में काफी खास होने वाली है। लाल सिंह चड्ढा 2021 क्रिसमस में रिलीज होने वाली है।

Aamir Khan

बता दें, लाल सिंह चड्ढा के वीएफएक्स का काम शाहरुख खान की कंपनी रेड चीलिज देख रही है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शाहरुख दिल्ली में बने फिल्म के सेट पर आए थे। उन्होंने सीन शूट किया और फिर दोनों खान ने ऑफ कैमरा काफी समय साथ गुजारा।

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है कि जब शाहरूख किसी फिल्म में कैमियो निभाने जा रहे हैं। यहां देंखे लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X