दंगल गर्ल के निधन के बाद आमिर खान ने कॉल तक नहीं किया? सुहानी भटनागर की मां ने किया ये खुलासा..

suhani bhatnagar, aamir khan

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर आमिर खान छोटी ऑनस्क्रीन बेटी सुहाना भटनागर अब हमारे बीच नहीं है। उनके निधन के बाद लोग सदमें हैं और किसी को ये नहीं पता चल पाया कि ये सब इतनी जल्दी कैसे हो गया।

सुहानी महज 19 साल की थीं। हालांकि इस वक्त आमिर खान को लेकर सुहानी भटनागर की मां ने कुछ खुलासे किए हैं। इस दौरान वो एएनआई से बात कर रही थीँ। उनसे पूछा गया कि क्या निधन के बाद आमिर खान का फोन आया था?

इसपर सुहानी की मां ने बताया कि, ''अभी तक को किसी का कॉल नहीं आया है। हम लोग परेशान थे जिसकी वजह से आमिर खान को बता नहीं पाए। इसलिए उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।'' इसके अलावा आमिर को लेकर मां ने कहा, ''वो हमारे टच में हमेशा रहे हैं और फिल्म के बाद से काफी सपोर्ट भी किया है।''

मां ने आगे कहा, ''अगर हम आमिर को ये बताते तो वो जरूर बात करते। उन्होने तो आयरा की शादी में भी निमंत्रण भेजा था लेकिन तब सुहानी के पैर में फ्रैक्चर था, हम जा नहीं पाए थे।''

सुहानी की मां का ये बयान खबरों का हिस्सा है। हालांकि आमिर खान, शान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था। सभी सुहानी के निधन से काफी दुखी हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आमिर खान दुखी परिवार से कब मिलते हैं।

कैसे और कब हुआ सुहानी का निधन?

चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनाकर जो कि महज 19 साल की थीं वो हमे छोड़कर चली गईँ। खबरें हैं कि पिछले 2 महीनों से सुहानी बेड पर थीं और मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद उनको AIIMS में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों से पता चला है कि दंगल गर्ल को डर्मेटोमायोसाइटिस (एक रेयर बीमारी जिससे मांसपेशियों में सूजन आती है) बीमारी थी, ये एक रेयर और जानलेवा बीमारी है। फिलहाल एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं और उनको करोड़ों फैंस इस घटना से दुखी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: suhani bhatnagar aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X