आमिर खान ने गुलाम के लिए रिजेक्ट कर दी थी रानी की आवाज, बाद में मांगी माफी

हिंदी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस और अपनी अदाओं और अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही है। रानी मुखर्जी की आवाज शायद सभी एक्ट्रेसेस से अलग है और उनको उनकी आवाज से पहचाना जाता है।

लेकिन एक समय वो भी था जब रानी मुखर्जी को फिल्मों के लिए उनकी आवाज की डबिंग करानी पड़ती थी। सुपरस्टार आमिर खान तो ये तक बोल दिया था कि रानी की आवाज फिल्मों के लिए बिल्कुल भी सही है। बता दें कि वो समय था आमिर खान और रानी मुखर्जी फिल्म गुलाम के शूटिंग कर रहे थे।

Aamir khan, rani mukerji, आमिर खान, रानी मुखर्जी

इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी के रोल और उनकी आवाज को लेकर आमिर खान चिंता में थे और उन्होने फिल्म के डायरेक्टर से ये कहा कि वो इस फिल्म के रानी मुखर्जी की आवाज की डबिंग करा दें। इतना कहना था कि रानी मुखर्जी की आवाज की डबिंग कर दी गई।

इसके बाद जब रानी मुखर्जी को फिल्म कुछ कुछ होता है ऑफर हुई तब करण जौहर भी पहले रानी मुखर्जी की आवाज की डबिंग कराने जा रहे थे पर करण जौहर ने ऐसा नहीं किया। करण जौहर ने कहा कि वो नहीं चाहते है कि उनकी आवाज दुनिया ना सुने।

फिल्म कुछ कुछ होता है रिलीज हुई और लोगों को रानी और रानी की आवाज बहुत अच्छी और सबसे अलग नजर आई। फिल्म के रिलीज और उसके हिट हो जाने के बाद आमिर खान ने रानी मुखर्जी के पास फोन करके माफी मांगी और कहा कि वो अपनी बात वापस लेते है क्योंकि उनको ऐसा लगा था कि रानी की आवाज फिल्मों के लिए सही नहीं है।

करण जौहर का शुक्रिया करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा था कि करण जौहर ने मुझपर भरोसा जाताया था और दुनिया को मेरी आवाज सुनवाई थी। रानी बोलती है कि करण जौहर के इस विश्वास के बाद मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। इन दिनो रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म हिचकी के प्रमोशन में व्यस्त चल रही है।

इस फिल्म मे रानी मुखर्जी एक स्कूल टीचर के रोल में नजर आएंगी जिसको एक अजीब सी बीमारी होता है। फिल्म के ट्रेलर में रानी ने सबका दिल जीत लिया है लोग इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे है।

आमिर खान की बात करें तो वो भी इन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म मे आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X