'धूम 3' तोड़ेगी 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'कृष 3' का रिकार्ड!
वैसे 'धूम 3' की टीम ने फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म की स्ट्रेटजी ऐसे बना ली है जिसके मुताबिक फिल्म घाटे में रहेगी ही नहीं और सफल फिल्म में रिलीज से पहले ही शामिल हो गयी है, हां अब यह और बात है कि वह सौ करोड़ के क्लब में शामिल होती है कि नहीं।
वैसे जिस हिसाब से तैयारी की गयी है उसके मुताबिक तो फिल्म सौ-दो सौ नहीं बल्कि चार सौ करोड़ कमाने के चक्कर में है। 'धूम 3' पहली हिंदी फिल्म है जो कि आइमैक्स तकनीक के साथ रिलीज हुई है और अरबी भाषाओं में रिलीज की गयी है। ताकी हर क्षेत्र से जितनी भी ब्रिक्री हो वह भरपूर हो।
भारत में फिल्म के टिकटों का वितरण इस तरह से है कि फिल्म जितना भी कमाये , वह मुनाफे में रहे। अब इस के पीछे किसका दिमाग है, आमिर का यह यशराज प्रोडक्शन का यह तो कोई नहीं जानता लेकिन इतना तय है कि फिल्म 'धूम 3' ने अपनी ओर से सारे रिकार्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है।
मालूम हो कि आज रिलीज फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ है। एक्शन औऱ रोमांच से भरी फिल्म 'धूम 3' के डायरेक्टर विष्णु आचार्य और निर्माता आदित्य चोपड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications












