धूम 3 के लिए तैयार नहीं हैं अमिर खान
पर्दे पर अलग ही रंग जमाने वाले एक्टर आमिर खान का कहना है कि वह यशराज की महत्तवकांशी फिल्म 'धूम 3' के लिए अभी मानसिक तौर पर तैयार नहीं हो पाए हैं। इस फिल्म में आमिर खलनायक के किरदार में दिखाई देंगे। इनके साथ कैटरीना कैफ भी पर्दे पर दिखाई देंगी।
हाल ही में अपना जन्मदिन मना चुके आमिर ने कहा, कि उन्होंने धूम 3 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। वह अपने किरदार के लिए खुद को शारीरिक तौर फिट रखने के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अब तक वो खुद को मानसिक तौर पर तैयार नहीं कर पाएं हैं। वैसे इनदिनों आमिर फिल्म तलाश और अपने टीवी शो के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
धूम फिल्मों की खासियत होती है बाइक जी हां इस फिल्म के हर भाग में बाइक का काफी योगदान रहा है। चाहे वो पुलिस हो या चोर हर कोई बाइक पर जरूर दिखाई देतें है। धूम और धूम 2 के बाद से इस सिरीज में आगे आने वाली फिल्मों से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications