आमिर का फंडा: 80% मुनाफा दो और लो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिल्मों की सफलता की गांरटी माने जाते हैं। लेकिन इस बार आमिर खान ने कुछ कहा कि, फिल्म के निर्माता- निर्देशक की आंखें खुली की खुली रह गईं और उन्होंने कर दिया आमिर को आउट।

दरअसल रितेश सिद्धानी और फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म के लिए आमिर खान से बात की थी। आमिर के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। लेकिन आमिर इस फिल्म के अपने मेहनताना से खुश नहीं थे। लिहाजा, आमिर ने फिल्म के मुनाफे का 80 प्रतिशत शेयर की मांग की। आमिर की यह मांग निर्माता को कुछ ज्यादा ही लगी, जिसके बाद उन्होंने आमिर को न कह दिया।
गौरतलब है कि आमिर खान की लगभग हर फिल्म बॉक्सऑफिस पर न सिर्फ कमाल करती है बल्कि दर्शकों के दिलों पर राज भी करती है। पिछले साल आई फिल्म धूम 3 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। बहरहाल, आमिर की ताजा मांग को देखकर लगता है कि आमिर आने वाली फिल्मों के लिए अब यही फंडा अपनाने वाले हैं।
फिलहाल, फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के तो आमिर की यह डिमांड नहीं मानी है। लेकिन देखते हैं कि आमिर अपने इस फंडे को कितने निर्देशकों के सामने पेश करते हैं। वैसे आमिर, क्या आपको नहीं लगता कि 80% शेयर कुछ ज्यादा ही डिमांड है?


Click it and Unblock the Notifications