1000 करोड़ी की महाभारत की तैयारी शुरू - द्रौपदी दीपिका और श्रीकृष्ण आमिर खान के साथ
आखिरकार, दीपिका पादुकोण और आमिर खान एक साथ बड़े परदे पर दिखने को तैयार हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण, आमिर खान के घर पर देखी गईं। और उनके साथ थे प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी। जैसे ही दीपिका ने देखा कि कैमरे उन्हें कैद कर रहे हैं, उन्होंने तुरंत ही अपना मुंह ढंक लिया।
अब रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने दीपिका पादुकोण को अपनी मेगा बजट महाभारत के लिए अप्रोच किया था। आमिर चाहते हैं कि उनकी महाभारत में दीपिका पादुकोण, द्रौपदी का किरदार निभाएं। और इस मीटिंग के बाद लग रहा है कि इस प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। आमिर के लिए इस प्रोजेक्ट पर रिसर्च कर रहे हैं, सीक्रेट सुपरस्टार डायरेक्टर अद्वैत चंदन।

आमिर खान की महाभारत के लिए कास्टिंग की चर्चा ज़ोरों पर चल रही है। एक तरफ जहां फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कास्टिंग को लेकर तेज़ अफवाहें उड़ रही हैं।
खबरें थीं कि सलमान खान काफी समय से एक महाभारत में काम करना चाहते थे और उनका अपना ही वर्जन था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि आमिर ऐसी फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं तो उन्होंने खुद ही आमिर को फिल्म में काम करने की इच्छा जता दी।
माना जा रहा है कि आमिर अपने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कोस्टार अमिताभ बच्चन को धृतराष्ट्र का किरदार ऑफर कर चुके हैं। वैसे हमने सोची है बॉलीवुड महाभारत की परफेक्ट कास्टिंग। आपके पास भी कोई ऑप्शन हो तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइए -


Click it and Unblock the Notifications
