इरा खान के साथ हुआ बड़ा हादसा, वर्कआउट के दौरान गिरने से बीच, देखिए VIDEO
आमिर खान की बेटी इरा हमेशा से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। इरा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में वर्कआउट वीडियो में इरा से ऐसी गलती होने वाली थी, जिससे वह हादसे का शिकार होने से बच गई हैं। इरा खान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
इस वीडियो में वह जिमनास्टिक रिंग्स पर वर्कआउट कर रही हैं। इरा थोड़ी सी डरी हुई नजर आ रही हैं। रिंग्स पर उल्टा गिरने से बाल-बाल बच जाती हैं। वो अपना वर्कआउट पूरा कर लेती हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ये मैं हूं जिम में। सीक्वल्स एंड ऑल.. स्टैंडिंग फैंस की तेज आवाज के लिए सॅारी।

आपको बता दें कि इरा ने हाल ही में अपना नया घर लिया है। जहां वह रहने भी गई हैं। उन्होंने नया घर लेने के बाद लिखा था कि मेरे नए घर को तो देखो। वैसे पिता की तरह इरा खान की दिलचस्पी एक्टिंग में नहीं है।
बल्कि वह डायरेक्शन में खुद को आगे कर रही हैं। उन्होंने बीते साल ही इसकी तैयारी कर ली है। दिसंबर 2019 में उनके पहले नाटक यूरिपिड्स मेडिया का मंचन हुआ था। इसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











