शादी के बाद Ira Khan का ऐसा हाल देख लोग हुए हैरान, बोले- 'कौन कहेगा ये आमिर खान की बेटी है'

Ira Khan

Ira Khan Video: आमिर खान की लाडली आइरा खान हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने अपने फिटनेस ट्रेनर बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ शादी की है। हाल ही में आइरा को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया और इस दौरान आइरा का लुक लोगों को हैरान कर रहा है।

आइरा खान का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो किसी बिल्डिंग के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं और दरवाजे की घंटी बजा रही हैं। लेकिन लगता है कि कोई दरवाजा खोलता नहीं है आइरा परेशान हो जाती हैं और किसी को फोन करती हैं। आइरा खान परेशान होकर इधर-उधर घूमती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा।

आइरा खान इस वीडियो में ग्रे टी-शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट में नजर आ रही हैं। आइरा का ये लुक देखकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'क्या फायदा जिम ट्रेनर से शादी करके, मोटोपा तो कम नहीं हो रहा', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इन चप्पलों के अलावा, दूसरी चप्पल नहीं है क्या'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'इसे अच्छे कपड़े नहीं मिलते क्या?' चौथे यूजर ने लिखा-'कौन बोलेगा ये एक फेमस एक्टर की बेटी और एक फेमस जिम ट्रेनर की पत्नी है, इसके कपड़े और उस पर इसकी चप्पल'।

आपको बता दें, आमिर खान की बेटी आइरा खान ने 3 जनवरी, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी कर ली है। उन्होंने उस दिन अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया और बाद में, उन्होंने उदयपुर में एक भव्य अंदाज में नुपुर शिखरे को अपना पति बनाया।

उदयपुर में हुई इस शाही शादी में कपल का पूरा परिवार और नजदीकी दोस्त मौजूद थे। इस नए कपल ने मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी और इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, जया बच्चन, रेखा, हेमा मालिनी, शरमन जोशी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, दिलीप जोशी जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए। रूपाली गांगुली, साक्षी तंवर, गौहर खान, कार्तिक आर्यन और अन्य लोग शादी के रिसेप्शन के लिए पहुंचे।

Read more about: ira khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X