आमिर खान की बेटी इरा खान डेब्यू के लिए तैयार, इस कहानी के साथ लेंगी एंट्री!

Recommended Video

Aamir Khan's daughter Ira Khan to debut with THIS film; Check Out Here | FilmiBeat

स्टार किड्स के डेब्यू का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, जब बात आमिर खान जैसे सुपरस्टार की हो तो बात अलग होती है। आमिर खान की बेटी इरा खान भी डेब्यू के लिए तैयार हैं, लेकिन बता दें किसी फिल्म के साथ ही नहीं, बल्कि सबकी उम्मीदों से अलग वह जल्द थिएटर प्रोडक्शन "यूरिपाइड्स मेडिया" के साथ निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाली हैं।

हाल ही में हुए फोटोशूट के बाद इरा खान अपने दिलचस्प फैशन स्टेटमेंट के साथ सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, लेकिन इरा से जुड़ी इस खबर ने हमें अधिक उत्साहित कर दिया है। इरा खान अपने निर्देशन की शुरुआत किसी फिल्म के साथ नहीं बल्कि बहुत ही अपरंपरागत रूप से, एक ग्रीक दुःखद घटना पर आधारित प्ले 'यूरिपाइड्स मेडिया' के साथ करेंगी जो इसे इस साल के अंत में चुनिंदा भारतीय शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

Ira Khan

यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड के लिए ऑन-स्क्रीन डेब्यू की उम्र में, इरा ने एक थिएटर स्पेस में रिच ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथाओं को मंच पर लाने का निर्णय लिया है।

उनके करीबी सूत्रों से पता चला है कि इरा पहले से ही अपने निर्देशन पर पूरी ताकत के साथ काम शुरू कर चुकी हैं और उनका प्ले इस साल दिसंबर में प्रीमियर किया जाएगा। प्रोडक्शन से जुड़े करीबी ने साझा किया, "इस नाटक को कई भारतीय शहरों में दिखाया जाएगा। इरा हर डिटेल पर बारीकी से ध्यान दे रही है। इरा बहुत पहले से ही इस नाटक की योजना बना रही थी और गहराई से इस पर अध्ययन किया है।"

नाटक के लिए रिहर्सल जल्द ही शुरू होगी और इसे मुंबई में ही किया जाएगा। बहुप्रतीक्षित डेब्यू के बीच, इरा खान के निर्देशन डेब्यू ने अधिक प्रभावित कर दिया है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X