इरा खान बोलने पर भड़की आमिर खान की बेटी, कहा, अगर अब गलत नाम लिया तो भरना होगा 5 हजार का जुर्माना-VIDEO
आमिर खान की बेटी Ira Khan हमेशा ही अपने बोल्ड स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपने डिप्रेशन से लेकर रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर चुकी हैं। एक बार फिर आमिर खान की बेटी का कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो कि सुर्खियों में हैं।
Ira Khan ने अपने नाम का सही उच्चारण लेटेस्ट वीडियो में बताया। सभी फैंस व दोस्त उन्हें इरा खान के नाम से पुकारते हैं जबकि उन्होंने बताया कि उनका सही नाम आइरा है। लेटेस्ट वीडियो में वह बता रही हैं कि उनका नाम इरा नहीं है। बल्कि आइरा (eye-ra) है।

इतना ही नहीं आइरा खान ये भी कह रही हैं कि मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं कि लोग कैसे मेरे नाम का गलत उच्चारण करते हैं और गलत नाम इरा के नाम से बुलाते हैं। इसीलिए मैंने एक फैसला किया है कि आज के बाद जो भी मेरे नाम का जो भी गलत तरीके से कहेगा उसे 5 हजार रूपये स्वैर जार में डालने होंगे। इस जार के पैसे में हर साल के अंत में डोनेट करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











