डिप्रेशन के बाद अब बॉडी इमेज पर बोलीं आइरा खान, वीडियो शेयर करके बोलीं-'हां, मैं मोटी हूं और मैं...'

Aamir Khan's Daughter Ira Khan Video: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपनी बॉडी इमेज से जुड़ी परेशानियों पर खुलकर बात की है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि इस टॉपिक पर बोलना उन्हें थोड़ा डरावना लगता है, लेकिन उनका मानना है कि इस पर बात करना जरूरी है।

Aamir Khan s Daughter Ira Khan Video

आइरा ने बताया कि वह साल 2020 से अपने वजन को लेकर जूझ रही हैं। कभी वह खुद को अनफिट महसूस करती हैं, तो कभी ओवरवेट या मोटापे की सिचुएशन में चली जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें अभी भी बहुत कुछ समझना है।

बढ़ते वजन पर क्या बोलीं आइरा?

आइरा के मुताबिक, हाल के समय में उनकी सोच में थोड़ा पॉजिटिव बदलाव आया है। इसी वजह से उन्होंने इस विषय पर खुलकर बात करने का फैसला किया। हालांकि, उन्होंने माना कि डिप्रेशन के मुकाबले बॉडी इमेज पर बात करना उनके लिए ज्यादा मुश्किल है।

वीडियो में खुद को लेकर कही ये बात

वीडियो में इरा ने साफ कहा कि वह अपनी उम्र और लंबाई के हिसाब से मोटापे की कैटेगरी में आती हैं। उन्होंने बताया कि बॉडी इमेज के साथ-साथ उनका खाने के साथ रिश्ता भी पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं रहा है।

रिश्तों, कॉन्फिडेंस और काम पर पड़ा असर

इरा ने बताया कि इस परेशानी का असर उनकी जिंदगी के कई हिस्सों पर पड़ा है। दोस्तों के साथ वक्त बिताने से लेकर रिश्तों, आत्मविश्वास और काम तक, हर चीज पर इसका प्रभाव पड़ा है। उनके मुताबिक, यह एक्सपीरिएंस डिप्रेशन से लड़ने जितना ही कठिन रहा है।

खुलकर बात करने की वजह और उम्मीद

वीडियो के आखिर में आइरा ने कहा कि वह इन सब बातों को समझना और सुलझाना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे उन्हें खुद मदद मिलेगी और अगर उनकी बातें किसी और के लिए भी फायदेमंद साबित होती हैं, तो यह उनके लिए बड़ी बात होगी।

डिप्रेशन को लेकर पहले भी कर चुकी हैं खुलासा

यह पहली बार नहीं है जब आइरा खान ने अपनी मानसिक सेहत पर बात की हो। इससे पहले भी वह अपने डिप्रेशन और उससे जुड़ी भावनाओं के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं, साथ ही अपने बैकग्राउंड को लेकर महसूस होने वाले अपराधबोध का जिक्र भी कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan ira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X