आमिर खान की बेटी आयरा खान का दर्द भरा खुलासा- एंग्जायटी अटैक, रोना और फिट्स आता है
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इस बात का खुलासा किया है कि वह डिप्रेशन का सामना कर रही हैं। आइरा खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपने निजी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी की कोई ना कोई जानकारी शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने खुद के साथ हो रही घटना का जिक्र किया है।

आइरा खान ने बताया है कि वह एक भयानक तरह के डिप्रेशन का सामना कर रही हैं। साथ ही उनको एंग्जायटी अटैक भी आता रहता है। आयरा ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी हुई एक पोस्ट शेयर की है। आयरा ने बताया है कि उन्हें किस बात का डर सबसे अधिक सता रहा है।

मुझे एंग्जायटी अटैक
आयरा वे अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मुझे एंग्जायटी अटैक आने लगे हैं। मुझे भीतर से बेचैनी होती है। मुझे रोना और फिट्स आते हैं। यह बहुत अधिक घबराने वाला है। यह पैनिक और पैनिक अटैक का अंतर, एंग्जायटी वर्सेस एंग्जायटी अटैक।

पैनिक अटैक क्या होता है मुझे नहीं पता
आयरा ने आगे खुद की बीमारी पर लिखा है जहां तक मैं इसे समझती हूं इसमें कोई सायकोलॅाजिकलप्रक्रिया है। इसमें धड़कन बढ़ना, सांस फूलना और आगे रोना भी है। आयरा ने लिखा है कि ऐसा महसूस होता है कि जैसे कयामत आ गई हो। पैनिक अटैक क्या होता है मुझे नहीं पता। अब यह रोज हो गया है। मुझे डॉक्टर और थेरपिस्ट को यह बताना होगा।

मुझे इसे रोकने का रास्ता समझ नहीं आता- आयरा खान
आयरा ने यह कहा कि मैं सोना चाहती हूं। मैं ऐसा नहीं कर पा रही हूं। यह थमने का नाम नहींं ले रहा है। मैं खुद से बातें करती हं। लेकिन जब अटैक आता है तो मुझे इसे रोकने का रास्ता समझ नहीं आता है।

नुपुर शिखरे) से बात करने और लंबी सांस लेने में मुझे बड़ी राहत मिलती
आयरा ने बोला है कि अटैक के समय पोपेय ( नुपुर शिखरे) से बात करने और लंबी सांस लेने में मुझे बड़ी राहत मिलती है। याद दिला दें कि आयरा खान और नुपुर शिखरे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं आयरा खान बीते 5 साल से डिप्रेशन का सामना कर रही हैं। हाल ही में आयरा खान अपने पिता आमिर खान के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











