शादी से पहले आमिर खान की बेटी इरा खान ने नुपुर शिखरे संग शेयर की खुबसूरत फोटो, कपल को ऐसे देख खुश हुए फैंस

Ira Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इरा खान जल्दी ही अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी करने जा रही हैं। शादी से कुछ दिन पहले इरा ने सोशल मीडिया पर नुपुर संग बहुत ही प्यारी सी फोटोज शेयर करके फैंस को खुश कर दिया है।
शादी से पहले नुपुर संग इरा की फोटो-
सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खान फैमली में शादी को लेकर जमकर तैयारियां चल रही हैं।
कहा जा रहा है कि यह कपल 3 जनवरी साल 2024 को अपने-अपने परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में इस कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई थी।
अब इस कपल ने अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमे दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं। फोटो में इरा और नुपुर दोनों ने सर्दियों के मजे लेते नजर आ रहे हैं। कैमरे में दोनों स्माइल करते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये खास फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही है।
इरा खान और नुपुर का रिलेशनशिप-
इरा खान और नुपुर के रिलेशनशिप को लेकर बात करें तो, इरा खान और नुपुर शिखरे की मुलाकात 2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान हुई जब आयरा पिता आमिर खान के घर चली गई थी। इस दौरान नुपुर ट्रेनर के तौर पर आमिर के घर आते थे। ऐसे में दोनों की मुलाकात हुआ। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। अब ये रिश्ता शादी में बंधने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












