दादी और ब्वॉयफ्रेंड के साथ इरा खान ने दिखाया बोल्ड अंदाज, अब ऐसी दिखती हैं आमिर खान की मां
बॅालीवुड के लोकप्रिय एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इंटरनेट पर अपनी बोल्ड इमेज के कारण छाई रहती हैं। कई दफा इरा अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। साथ ही अपने हर वेकेशन में इरा खान का बोल्ड अंदाज जरूर छाया रहता है। इस बार भी इरा खान ने अपनी लेटेस्ट फोटो के साथ सनसनी मचा दी है। साथ ही इरा ने अपनी दादी यानी कि आमिर खान की मां के साथ अपनी कई तस्वीरों को शेयर किया है।

इरा खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और दादी के साथ लेटेस्ट प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इरा के बॉयफ्रेंड का नाम नुपुर शिखरे है। जो कि एक जिम ट्रेनर हैं। इरा और नुपुर के बीच की नजदीकी क्या है इसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगा सकते हैं। इरा और नुपुर के साथ इस फोटो में एक और खास मेहमान दिखाई पड़ रहा है जो कि आमिर खान की मां जीनत हैं।

दादी के साथ पहली दफा
अपनी दादी के साथ पहली दफा इरा ने इस सबसे खास फोटो को साझा किया है। इन तस्वीरों में एक नजर इरा के बोल्ड अंदाज से भी नजर नहीं हट पाती है। इरा ने यहां पर ब्रालेस ब्लैक स्ट्रैपी पहन रखी है। अपनी दादी के पीछे खड़े होकर इरा फोटो के लिए पोज देती हुई दिख रही हैं।

इरा की बोल्ड फोटो
नुपुर और इरा की इस तस्वीर से शादी वाला अहसास भी कई फैंस को मिलता हुआदिखाई दे रहा है। इरा की इन तस्वीरों पर कई फैंस रिएक्ट करते हुए पूछ रहे हैं कि क्या वह जल्द नुपुर के साथ अपने रिश्ते को नाम देने जा रही हैं। इरा की इन तस्वीरों में आमिर खान की मां को देखने के बाद फैंस रिश्ता तय होने का कयास लगा रहे हैं। वैसे बता दें कि साल 2021 में इरा ने नुपुरके साथ रिश्ता होने का खुलासा किया।

ब्रेकअप के बाद मिला इरा को प्यार
बता दें कि साल 2021 में इरा का ब्रेकअप हुआ। ब्रेकअप के बाद इरा जब फिटनेस की तरफ अपनी दिलचस्पी अधिक दिखाने लगीं तो इसी दौरान नुपूर और इरा के बीच दोस्ती और फिर प्यार का रिश्ता गहराया है।


Click it and Unblock the Notifications











