आमिर खान की बेटी ईरा खान ने किया रिलेशनशिप का खुलासा- इसे कर रही हैं डेट- PICS

By Staff

इंस्टाग्राम पर लोगों से चैट करते हुए आमिर खान की बेटी ने ईरा खान ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर इरा खान ने म्यूजिशियन मिशाल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर किया। जिसके बाद जगजाहिर है कि इरा और मिशान कृपलानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईरा खान उन स्टारकिड्स में जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। शायद ही ईरा को बॉलीवुड पार्टियों या इवेंट्स में देखा जाता है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर 22 साल की ईरा खान ने फैंस से बात करते हुए लिखा- 'Ask Me Anything', इसी बीच एक फैंस ने ईरा खान को सवाल करते हुए पूछा- 'क्या वो रिलेशनशिप में हैं?' इसके तुरंत बाद ईरा ने मिशाल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

Ira Khan

बता दें, वैलेंटाइन डे पर भी ईरा ने मिशाल संग अपने वीडियो शेयर किये थे। जिसके बाद इनके रिलेशनशिप का कयास लगाया जा रहा था। लेकिन इस पर ईरा ने कोई कमेंट नहीं किया था। इसके अलावा ईरा के बर्थडे पर मिशाल ने भी उन्हें विश करते हुए एक पोस्ट की थी।

बहरहाल, अब यह खुलासा हो चुका है। ईरा संगीत की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि भाई जुनैद आमिर खान के साथ फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हैं। आमिर खान ने 'कॉफी विद करण 6' में बताया था कि ईरा और जुनैद दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X