आमिर खान की बेटी इरा खान ने डेब्यू पर कहा, 'मैं कहानी को अपने तरीके से बताना चाहती थी'
सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अपने डेब्यू की तैयारियों में लगी हैं। लेकिन बता दें किसी फिल्म के साथ ही नहीं, बल्कि सबकी उम्मीदों से अलग वह जल्द थिएटर प्रोडक्शन "यूरिपाइड्स मेडिया" के साथ निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाली हैं।
इरा खान अपने इस निर्णय को लेकर हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। लेकिन,उनके सफ़र के बारे बात करें तो, अभी बहुत कुछ जानना बाकी है।

उन्होंने मेडिया के साथ अपनी शुरुआत क्यों की.. इस पर बात करते हुए इरा कहती है, "मैं एक ऐसी कहानी निर्देशित करना चाहती थी जहां मुझे लगता है कि मैं कुछ विशिष्ट बता पाऊंगी। मुझे यह नाटक पसंद है क्योंकि मैं कहानी को अपने तरीके से बताना चाहती थी।"
मेडिया की क्लासिक कहानी की तरफ़ क्या लुभाता है, इस पर विस्तार से बताते हुए इरा साझा करती हैं, "मुझे ग्रीक पौराणिक कथाएं दिलचस्प और नाटकीय लगती हैं। ये मिथक बेतुके हैं। मुझे हमेशा से पता था कि अगर मैं नाटक करूंगी, तो मैं एक क्लासिकल कहानी करना चाहूंगी। और जब मैंने प्रक्रिया शुरू की, तो मुझे वास्तव में मेडिया पसंद आया क्योंकि यह अभी भी प्रासंगिक है; हम आज भी ऐसे मामलों को देखते हैं"
'यूरिपाइड्स मेडिया' का निर्देशन इरा खान द्वारा किया जा रहा है जो एन्ट्रापी द्वारा प्रस्तुत और सारिका के प्रोडक्शन हाउस 'नौटंकीसा प्रोडक्शंस' द्वारा निर्मित है। इसे इस साल के अंत में चुनिंदा भारतीय शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications