Ira Khan Wedding: दो-दो एक्स वाइफ के साथ मिलकर आमिर खान ने किया बेटी को विदा, पति नूपुर संग पहली तस्वीरें

ira khan

Ira Khan Nupur Shikhare First Photos: सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी बेटी इरा खान की शादी बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कर दी है। वहीं अब शादी की तस्वीरें और वीडियोज आने का सिलसिला सोशल मी़डिया पर शुरू हो गया है। शादी रजिस्टर करने के बाद इरा खान सबसे पहली बार अपनी पति नूपुर के साथ मीडिया के सामने आई और इन न्यूली वेड कपल ने जमकर पोज दिए।

इस दौरान दुल्हनिया और दूल्हे राजा का लुक देखने लायक। इरा खान का लुक बाकि सभी दुल्हनों से काफी अलग और सिंपल था। इरा ने सलवार के साथ चोली और दुपट्टा कैरी किया था। वहीं दूल्हे राजा ने जहां बारात और शादी रजिस्टर करते वक्त शॉर्ट्स और बनियान पहना हुआ था तो वहीं मीडिया के सामने आने से पहले नूपुर ने अपने कपड़े बदले और ब्लू इंडो वेस्टर्न लुक में दिखाई दिए।

इस दौरान आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। बता दें कि इरा खान रीना दत्ता और आमिर खान की बेटी हैं। हालांकि किरण राव के साथ इरा खान का काफी खूबसूरत रिश्ता है। इस दौरान पूरी फैमिली ने एक तस्वीर क्लिक कराई।

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ये शादी काफी सुर्खियों में छाई हुई थी। ऐसे में सभी को आमिर खान की बोल्ड और बिंदास बिटिया के ब्राइडल लुक का काफी बेसब्री से इंतजार था। आमिर खान और किरण राव ने गले लगाकर अंबानी फैमिली का वेलकम किया। इस दौरान आमिर को शेरवानी और पगड़ी में देखा गया तो वहीं किरण राव साड़ी के साथ हैवी जूलरी पहने दिखाई दीं।

नुपुर शिखरे अपनी होने वाली दुल्हनिया आयरा खान को लेने 8 किलोमीटर दौड़कर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे हैं। ऐसे में साफ है कि आमिर खान की बेटी की शादी काफी सिंपल और यूनीक तरीके से हो रही है। नुपुर शिखरे ने अपनी बारात में जमकर ढोल बजाया है और परिवार संग खूब डांस भी किया। आयरा खान की इस अनोखी बारात में दूल्हे राजा के लुक ने सभी को हैरान कर दिया है।

Read more about: ira khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X