आमिर खान की बेटी Ira Khan की महाराष्ट्रीयन रस्मों से होगी शादी, सामने आई वेडिंग फंक्शन की सारी जानकारी

Aamir Khan daughter Ira Khan wedding: हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। इरा खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरु हो गई हैं। ऐसे में अब इरा और नुपुर की शादी के फंक्शन को लेकर सारी जानकारी सामने आ गई हैं।
महाराष्ट्रीयन रिति-रिवाजों से इरा खान करेंगी शादी-
आमिर खान की बेटी इरा खान पिछले काफी वक्त से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इरा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इरा और नुपुर की कई सारी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
सूत्रों की मानें तो, इरा और नुपुर 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, -खान परिवार बहुत खुश है क्योंकि वे नए साल की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करने जा रहे हैं। इरा और नुपुर की शादी 3 जनवरी को बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगी। इसके बाद, 6 से 10 जनवरी के बीच दो रिसेप्शन पार्टियां होंगी - एक दिल्ली में और दूसरी जयपुर में।
रिपोर्ट के मुताबिक,- ज्यादातर स्टार्स वेकेशन के लिए बाहर गए हुए हैं लेकिन निश्चिंत रहें कि यह स्टार स्टडेड होगा। जो लोग अपने बिग डे में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे जयपुर में रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि, इरा खान और नुपुर की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों से होगी जो कि फैंस को काफी उत्साहित करने वाला है।
कुछ महीनों पहले इरा और नुपुर ने की थी सगाई-
आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई पिछले साल सितंबर में इटली में हुई थी। इसके दो महीने बाद कपल ने इंटीमेट इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में आमिर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सहित उनका पूरा परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इरा और नुपुर की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
