Ira Khan: सुपरस्टार आमिर खान के घर भी अब जल्द बजेंगी शहनाइयां, आ गया शादी का शुभ मुहूर्त

Ira Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir khan) की बेटी इरा खान भले ही फिल्मों में नजर नहीं आई हो परंतु खबरों में हमेशा ही रहती हैं। इरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों बटोरती रहती हैं। अब खबर है कि आमिर खान के घर जल्द ही शाहनाइयों की धुन सुनाई देंगी क्योंकि इरा खान अपने मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी करने वाली हैं।
आमिर खान की बेटी इरा खान-
आमिर खान की बेटी इरा खान के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी आई है। इरा जल्द ही अपने मंगेतर नुपूर शिखरे से शादी करने जा रही हैं। जी हां आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी जनवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करने वाली हैं, जिसमें बस फैमली के लोग ही होंगे। फिर उसके बाद सारे फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में होंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट मैरिज के बाद आयरा और नुपूर की शादी के फंक्शन उदयपुर में होंगे। ये फंक्शन तीन दिन तक चलने वाले हैं। इस फंक्शन में दोस्तों के साथ फैमिली मेंबर शामिल होने वाले हैं। इस फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल नहीं होने वाले हैं।
गौरतलब है कि इरा खान और नुपूर ने बीते साल नवंबर में सगाई की थी। सगाई में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सगाई के कई वीडियो और फोटोज वायरल हुए थे जिसमें आमिर खान डांस करते हुए नजर आए थे। फैंस ने दोनों को बधाई दी थी।
इरा खान और नुपूर की लवस्टोरी-
इरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह नुपुर शिखरे से पहले म्यूजीशियन मिशाल कृपलानी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2020 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
ब्रेकअप के बाद इरा खान टूट गई थीं और अपने करियर पर ध्यान देने लगीं। लॉक डाउन के दौरान इरा अपने पिता आमिर खान के घर शिफ्ट हो गईं और यहीं पर उनकी मुलाकात नुपुर शिखरे से हुई। इसके बाद दोनों का रिश्ता शुरु हुआ।
नुपुर शिखरे तो आमिर खान के फिटनेस कोच रहे हैं। पिता आमिर के घर में रहने के दौरान नुपुर और इरा की दोस्ती हो गई। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने लगे। फिर इरा और नुपुर की ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।


Click it and Unblock the Notifications











