आमिर खान की बेटी Ira Khan ने ससुराल में की ऐसी हरकत, झाड़ू लेकर मारने को दौड़ीं सास, VIRAL VIDEO

Ira khan Nupur Shikhare Video Viral: आमिर खान के साथ-साथ उनकी बेटी आइरा खान भी चर्चाओं में रहती हैं। जब से आइरा खान की शादी हुई है तब से तो वह खास सुर्खियों में हैं। आइरा कभी पब्लिक एरिया में नजर आती हैं तो कभी इवेंट में स्पॉट की जाती हैं। आइरा पति नुपुर संग वीडियो भी बनाती हैं। उनके फनी वीडियो फैन्स को बेहद पसंद भी आते हैं। वहीं फैन्स कई बार उनसे नए वीडियोज़ की डिमांड भी करते हैं, लेकिन फिलहाल तो आइरा खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। क्योंकि इस वीडियो में आइरा की इस हरकत पर उनकी सास उन्हें झाडू से मारने के लिए भागती हैं।
आइरा को झाडू से मारना चाहती हैं सास
हाल ही में आइरा खान और नुपुर शिखरे ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अपनी डेट नाइट एंजॉय कर रहे होते हैं, लेकिन इस दौरान वह मिट्टी से खिलौने बनाने लगते हैं। जैसे ही नुपुर की मां घर आती हैं वह कहती हैं बच्चों मैं घर आ गई। तभी नुपुर और आइरा मां को दिखाते हैं कि 'देखो हमने डायनासोर बनाए हैं' डेट नाइट पर दोनों को मिट्टी से इस तरह खेलता हुआ देख नुपुर की मां नाराज हो जाती हैं। वह बाहर कमरे से झाडू लेकर आती हैं तभी आइरा नुपुर से कहती हैं 'मां आ रही हैं सफाई में हमारी मदद करने', लेकिन इतने में ही नुपुर मां को ध्यान से देखते हैं वह कहते हैं 'नहीं मां साफ करने मां हमें मारने आ रही है भागो।'
आइरा नुपुर के वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स
बता दें कि नुपुर और आइरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों का क्यूट अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही आपका वीडियो देखकर। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या डेट नाइट है। तो वहीं तीसरे यूजर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा- झाडू सीधी हो तो सफाई, लेकिन अगर मुड़ जाए तो समझ जाओ धुलाई होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











