वैंलेटाइन पर आमिर खान की बेटी इरा ने किया मोहब्बत का ऐलान, पापा का फिटनेस ट्रेनर बना ब्वॉयफ्रेंड
वैलेंटाइन वीक में प्यार का इजहार करने का मौसम होता है। ऐसे में कई दिनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं इरा खान ने भी अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर दिया है। आमिर खान की बेटी इरा अपनी तस्वीरों और डिप्रेशन पर अपने बेबाक खुलासे को लेकर काफी लोकप्रिय रही हैं।
यहां तक कि अपने ब्रेकअप को लेकर भी इरा खान ने अपना मत जाहिर किया। लेकिन इस बार उनकी जिंदगी पर जिस इंसान ने हक जता लिया है उसके नाम की भी जानकारी इरा खान ने सबसे साथ शेयर कर दी है। हम बात कर रहे हैं फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिकरे की। बीते दिनों दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आयी थीं जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच रिश्ता गहरा बन चुका है।

वहीं अब खुद इरा ने नुपूर के साथ अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर एक प्यार भरा नोट लिख ये बता दिया है कि नुपूर और इरा एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और कुछ समय से दोनों रिलेशनशिप में हैं। कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए इरा खान ने एक खास पोस्ट भी लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications











