ब्रेकअप के बाद पिता आमिर खान के फिटनेस कोच को डेट कर रही हैं इरा खान, तस्वीरें हुईं वायरल
आमिर खान की बेटी इरा खान इस बार अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरा खान अपने फिटनेस कोच नुपूर शिखरे को डेट कर रही हैं। दोनों का रिश्ता नया नहीं है। बल्कि छह महीने से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
जहां दोनों एक दूसरे के करीब दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि नुपूर शिखरे आमिर खान के भी फिटनेस कोच हैं। इरा और नुपूर वेकेशन के लिए महाबलेश्वर, खान फार्महाउस पर भी पहुंचे थे। दोनों एक दूसरे के परिवार से भी मुलाकात कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद इरा जब फिटनेस की तरफ अपनी दिलचस्पी अधिक दिखाने लगीं तो इसी दौरान नुपूर और इरा के बीच दोस्ती और फिर प्यार का रिश्ता गहराया है।

दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर गंभीर भी बताए जा रहे हैं। इरा खान की मां रीना दत्ता भी इस रिश्ते के बारे में जानती हैं। लेकिन उन्होंने अभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि इरा खान अपने निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से ही ओपन रही हैं। पिछले साल ही उन्होंने मिशाली क्रिपलानी के साथ ब्रेकअप किया था।
एक बार फिर से वह अपने नए रिश्ते की तरफ कदम बढ़ा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इरा जल्द इसकी जानकारी दे सकती हैं कि वह नुपूर को डेट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











