आमिर खान की बेटी आइरा ने ससुराल में सेलिब्रेट किया सासू मां का बर्थडे, 60 की उम्र में ऐसे किया खुश

Ira Khan Celebrated Mother-In-Law Birthday: सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं। इरा खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपने अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब इसी कड़ी में इरा ने कुछ तस्वीरों की सीरीज अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की है जो कि काफी पसंद की जा रही हैं।
इरा खान के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपनी सास के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इरा की सास बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। हरे रंग की साड़ी में नुपूर शिखरे की मां अपने 60वे जन्मदिन का केक काटती दिखाई दे रही हैं। जहां कुछ तस्वीरों में वो अलग अलग एक्सप्रेशंस के साथ दिखाई दे रही हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में बहू इरा और बेटे नुपूर के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर इरा और नुपुर के सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में तमाम फैंस उन्हें बर्थडे विश करते हुए बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इरा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि साल 2021 में इरा का ब्रेकअप हुआ। ब्रेकअप के बाद इरा जब फिटनेस की तरफ अपनी दिलचस्पी अधिक दिखाने लगीं तो इसी दौरान नुपूर और इरा के बीच दोस्ती और फिर प्यार का रिश्ता गहराया है।


Click it and Unblock the Notifications











