मैराथन में कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं आमिर की बेटी आइरा, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स तो सपोर्ट में उतरा ये एक्टर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने बेबाक अंदाज और अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन अकसर आयरा को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए भी आए दिनों ट्रोल किया जाता है। कभी वह काफी बोल्ड कपड़े पहन लेती हैं तो कभी वह बेहद ही सिंपल सादा अंदाज में नजर आती हैं। लोग उनकी बॉडी शेमिंग करने से कभी पीछे नहीं हटते। वहीं हाल ही में आइरा खान को मैराथन रेस में दौड़ते देख गाया, इस दौरान आइरा ने अपने कंफर्ट के अनुसार कपड़े पहने थे जो लोगों को जरा भी पसंद नहीं आए और फिर आयारा को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Aamir khan

आमिर खान और उनकी बेटी आयरा खान हाल ही में हुए टाटा मुंबई मैराथन में पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया यह मैराथन 18 जनवरी को हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने आयरा खान के पहनावे को लेकर ट्रोलिंग स्टार्ट कर दी। किसी ने कहा कि कुछ और नहीं मिला पहनने को तो किसी ने कहा आपको नहीं लगता कि आपको एक साइज और बड़ा कपड़ा पहनना चाहिए था। इसी के साथ ही ट्रोलर्स ने तमाम बातें कहनी शुरू कर दीं। आयरा खान के पहनावे को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अब एक्टर अभिनव शुक्ल ने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है और आयरा खान का साथ देते दिखे है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल आयरा खान हाल में हुए टाटा मुंबई मैराथॉन में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने अपने कम्फर्ट और स्पोर्ट्स फ्रेंडली कपड़े पहने हुए थे। मगर सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों और बॉडी टाइप का मजाक बनाया जाने लगा। एक यूजर सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहता है कि आमिर खान की बेटी आयरा की समस्या कपड़ों की नहीं बॉडी की है। मुझे समझ नहीं आया लोग अपने शरीर के आकर के अनुसार कपड़े पहनने से क्यों इनकार करते हैं। इन लोगों के लिए फैशन पहले है। वही आयरा के बचाव में एक्टर अभिनव सामने आए और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ये इकलौती स्टार किड है जो शो ऑफ में विश्वास नहीं करती। जमीनी तौर पर पूरी तरीके से जुड़ी हुई है कभी खुद को किसी से बड़ा नहीं दिखती है और न ही उनके साथ 5 बाउंसर और मैनेजर घूमते हैं मुझे समझ में नहीं आता इसमें गलत क्या है। कपड़े पहनना तो पूरी तरह से निजी पसंद है। अभिनव के साथ सोशल मीडिया के कई यूजर उनसे सहमत दिखे एक यूजर ने हामी भरते हुए कहा- बॉडी शेमिंग करना गलत है हम ये सब करके महिलाओं को नीचा दिखते है।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan ira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X