'दंगल' धमाका.. एडवांस बुकिंग शुरु.. आप भी करें तैयारी
आमिर खान की फिल्म दंगल अमेरिका में 2 दिनों पहले यानि की 21 दिसंबर को ही रिलीज हो जाएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर को भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन बता दें, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेरिका में दो दिनों पहले यानि की 21 दिसंबर को ही रिलीज हो जाएगी।

यूएस में दंगल की ए़़डवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। कोई शक नहीं कि बुधवार को फिल्म रिलीज होने का फायदा दंगल को जरूर मिलेगा। खासकर क्रिसमस की छुट्टियां आमिर खान के लिए काफी मायने रखती हैं।
''आमिर खान के साथ काम करके मेरी सोच में बदलाव आया है..''
70 करोड़ के लागत पर बनी फिल्म दंगल रेस्लर महावीर फोगट और बेटियों के जीवन पर आधारित है। जहां तक कमाई की बात है तो आमिर खान ने साफ कहा है कि फिल्म अपनी लागत निकाल लेगी, इतनी तो पक्की बात है।
आमिर जबरदस्त तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने वाली है। जल्द ही भारत में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु की जाएगी.. तो बस हो जाएं तैयार.. साल की ब्लॉकबस्टर के लिए..


Click it and Unblock the Notifications












