Aamir Khan ने 'पापा कहते हैं' गाने पर किया डांस, Ira Khan की सगाई से वायरल हुआ वीडियो!

aamir khan, ira khan

Aamir Khan Dance on Papa Kahte Hain- सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बीते दिन अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है और इसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैँ। फैंस उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इस मौके पर पिता आमिर खान ने भी जमकर मस्ती की है। जी हां, इस वक्त एक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आमिर खान और उनके चचेरे भाई मंसूर खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

आमिर खान ने अपने ब्लॉकबस्टर गाने 'पापा कहते हैं' पर जमकर डांस किया और मंसूर ने उनका साथ दिया। जैसे ही वीडियो सामने आया यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैँ। इस वीडियो को पपराजी Viral Bhayani ने साझा किया है।

इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, ''सबका पसंदीदा गाना और डैडी, आमिर खान बेटी, इराखान की सगाई में झूम रहे हैं।'' इस दौरान आमिर खान और मंसूर खान स्टेज पर डांस कर रहे हैं तो वहीं नीचे खड़े होकर खुद आयरा भी सेलिब्रेट करतीं हुईं नजर आ रहीं हैं।

उन्होने भी पापा और चाचा का भरपूर साथ दिया है और ये वीडियो काफी क्यूट लग रहा है। आमिर खान के लुक की बात करें को 57 वर्षीय एक्टर ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था और वो सफेद दाढ़ी और बाल में नजर आ रहे थे।

आमिर खान ने काफी समय पहले कह दिया था कि शादी का फैसला आयरा का ही है। कई बार देखा गया है कि आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट्स की तस्वीरें साझा की हैं और उनको काफी प्यार भी मिलता था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X