Rhea Chakraborty से बात करते करते रो पड़े Aamir Khan, वीडियो देखकर टूट जाएगा फैंस का दिल!

Aamir Khan crying in front of Rhea Chakraborty- आमिर खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रिया चक्रवर्ती के साथ बात कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ कि आमिर खान रो पड़े और रोते रोते उन्होने कुछ बातें कहीं।
रिया चक्रवर्ती इस दौरान उनको निहार रहीं थीं। रिया ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। उन्होने इसके साथ कैप्शन लिखा, ''आमिर खान के साथ चैप्टर 2 एपिसोड 2, उनके जैसे व्यक्ति को इतना कमजोर और ईमानदार देखकर बहुत खुशी हुई। पूरा एपिसोड मेरे यूट्यूब चैनल पर देखें।''
क्यों रोने लगे आमिर खान?
आमिर खान इस दौरान अपने करियर और परिवार की दूरियों को लेकर बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''एक एक्टर के तौर पर मैं करीब 30 साल से काम कर रहा था। इन फिल्मों की दुनिया में इतना खोया था कि मुझे कभी मौका मिला नहीं कि मैं बैठ के सोचूं अपनी जिंदगी के बारे में। जो मेरे आसपास के नजदीक के लोग थे, उनको 30 साल से मैने वक्त नहीं दिया। मेरी अम्मी, उनकी उम्र हो रही है, मुझे पता नहीं कितना वक्त है मेरा उनके साथ।
अपने दर्शकों के साथ हंसा हूं, उनके मैने हंसाया है, उनको रुलाया है। मेरे बच्चों के दिल में क्या है वो मैने कभी ध्यान नहीं दिया। मुझे बहुत बुरा लगा रिया, मै उस वक्त (रोते हुए) बहुत मुश्किल था मेरे लिए। मुझे किसी ने इसके बारे में बताया नहीं, मुझे खुश एहसास हुआ कि जो वक्त गुजर चुका है वो दोबारा वापस नहीं आएगा।''
वर्कफ्रंट
2022 में रिलीज़ होने वाली, लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ऑस्कर विजेता 1994 की कॉमेडी-ड्रामा फॉरेस्ट गंप रूपांतरण है। फॉरेस्ट गंप और लाल सिंह चड्ढा दोनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं। आमिर खान इसके बाद से लगातार अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और काम कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए आमिर खान ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications