आमिर ने जगत जननी के विराट को दी बधाई
आमिर खान हाल ही में विराट कोहली को मैसेज के जरिये ऑस्ट्रेलिया में खेले गये टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विराट को ढेर सारी बधाईयां दीं। आमिर खान अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन के लिए अनुष्का शर्मा और राजकुमार हिरानी के साथ कई शहरों में घूम रहे हैं। लेकिन इतनी व्यस्तता के बावजूद क्रिकेट के प्रेमी आमिर खान विराट को बधाई देने से नहीं चूके।
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इंडिया व ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच के दौरान आमिर हर पल स्कोर बोर्ड पर नज़र रखे हुये थे। भले ही वो अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन में व्यस्त थे लेकिन क्रिकेट से एक पल भी वो दूर नहीं हुए। विराट द्वारा इंडिया की दोनों पारियों के दौरान बनाये गये शतक से आमिर बेहद प्रभावित हुए।
आमिर ने कहा कि विराट एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और उनका भविष्य बेहद उज्जवल है। आमिर ने विराट को मैसेज किया और बताया कि वो किस तरह टेस्ट सीरीज के दौरान पल पल की खबर रखे हुए थे। उन्होंने विराट को डबल सेंचुरी के लिए ढेर सारी बधाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications
