आमिर खान ने कंफर्म किया 1000 करोड़ का BLOCKBUSTER धमाका - महाभाऱत
आमिर खान काफी समय से अपने अगले प्रोजेक्ट पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन हाल ही में उन्हें मजबूरी में अपने प्रोजेक्ट महाभारत पर हामी भरनी पड़ी। दरअसल, आमिर खान अपने खास दोस्त अंजुम राजाबाली के साथ एक इवेंट में पहुंचे। अंजुम और आमिर साथ में राकेश शर्मा बायोपिक पर काम कर रहे थे। अंजुम ने बताया कि वो चाहते थे आमिर ही इस फिल्म में काम करें।
अंजुम ने राकेश शर्मा बायोपिक, सैल्यूट पर बात करते हुए कहा, "मैं चाहता था कि आमिर ही फिल्म करें। उन्हें ये फिल्म काफी पसंद भी आई थी लेकिन फिर वो इतने बड़े प्रोजेक्ट महाभारत में व्यस्त हो गए और इसलिए हमें उन्हें इस प्रोजेक्ट से जाने देना पड़ा।" अंजुम की बात सुनकर आमिर अरे बोलकर ही रह गए।

दरअसल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के प्रमोशन के दौरान भी आमिर ने मीडिया को छेड़ते हुए कहा था कि मेरा अगला प्लान तैयार है पर मैं तुमलोगों को उसके बारे में अभी कुछ नहीं बताऊंगा। लेकिन इस इवेंट में आमिर अंजुम की बात नकार नहीं पाए और आखिरकार ये प्रोजेक्ट कंफर्म हो गया।
खबर है कि आमिर के इस प्रोजेक्ट से मुकेश अंबानी भी जुड़ चुके हैं जो इसे प्रोड्यूस करेंगे। माना जा रहा है कि आमिर इसे फिल्म ना बनाकर, सात सीज़न की वेबसीरीज़ बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आमिर जल्दी ही अमरीका जा रहे हैं। खबर ये भी है कि आमिर इस सीरीज़ में कृष्ण का किरदार निभा सकते हैं।
वैसे हमने कुछ पात्रों को ढूंढा है जो इस फिल्म में सटीक लगेंगे। आप भी हमें अपने सुझाव, कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
