..................... Aamir Khan Confirms Sitare Zameen Par to Release Only in Theatres on June 20 2025 No OTT Premiere - Hindi Filmibeat

Aamir Khan ने अपनी आने वाली फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर लिया बड़ा फैसला, OTT नहीं सीधे यूट्यूब...

Aamir Khan

Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Release: आमिर खान जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ। यह फिल्म उनकी मशहूर 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल मानी जा रही है और इसकी कहानी 2018 की स्पेनिश फिल्म Champions से प्रेरित है।

OTT को किया नजरअंदाज

हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि फिल्म का थिएटर राउंड खत्म होने के बाद इसे सीधे यूट्यूब के पे-पर-व्यू मॉडल पर रिलीज किया जाएगा और Netflix, Prime Video जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को नजरअंदाज किया जाएगा।

20 जून को रिलीज होगी Sitaare Zameen Par

इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए खुद आमिर खान ने सच्चाई बताई है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि 'सितारे जमीन पर' सिर्फ और सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका कोई ओटीटी प्रीमियर नहीं होगा। फिल्म की रिलीज डेट 20 जून 2025 तय की गई है।

राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आमिर ने कहा- 'काफी सारे प्रपोजल आए, लेकिन मैंने सब कुछ साइड कर दिया है और हमारा पूरा फोकस सिर्फ थिएटर रिलीज पर है।'

OTT रिलीज से फिल्मों को बड़ा नुकसान

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बदलते स्टाइल पर भी खुलकर बात की। आमिर के अनुसार, फिल्मों को बहुत जल्दी ओटीटी पर रिलीज कर देने से थिएटर बिजनेस को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा- 'पहले फिल्में 6 महीने बाद ओटीटी पर आती थीं, अब 4-6 हफ्तों में आ जाती हैं। इससे थिएटर में कमाई पर असर पड़ता है।'

'मेरा भरोसा थिएटर में...'

हालांकि आमिर ने कहा कि उनको ओटीटी से कोई दिक्कत नहीं है। उनका मानना है कि जो कंटेंट सीधे ओटीटी के लिए बनाया जाए, वो ठीक है, लेकिन सिनेमा के लिए बनी फिल्मों को थिएटर में ही रिलीज होना चाहिए। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा- "मैंने कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के ऑफर्स विनम्रता से ठुकरा दिए हैं। मेरा भरोसा अब भी थिएटर में ही है।"

सितारे जमीन पर को लेकर अब लेटेस्ट अपडेट-

फिल्म का नाम: सितारे जमीन पर
रिलीज डेट: 20 जून 2025
ओटीटी रिलीज: नहीं होगी
फोकस: सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X