'गुलशन कुमार बायोपिक मुगल' के लिए वरुण धवन- कपिल शर्मा को कास्ट करना था- आमिर खान
लंबे समय से अटकी फिल्म 'मुगल' के लिए आखिरकार आमिर खान ने हामी भर दी है। हालांकि इसी हामी भरने से पहले बतौर निर्माता आमिर खान ने कई स्टार्स को गुलशन कुमार की बायोपिक से जोड़ने की कोशिश की। इसका खुलासा खुद आमिर ने एक इंटरव्यू में किया है।
निर्देशन सुभाष कपूर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आमिर ने पिछले साल गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल से खुद को अलग कर लिया था।लेकिन अब जब तक सुभाष कपूर पर कोर्ट से कोई तय फैसला नहीं आ जाता वह इस फिल्म से जुड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।

उन्होंने इस संबंध में काफी विस्तार से बात की कि आखिर वह क्यों मुगल में वापसी कर रहे हैं। खुद आमिर ने इस बात का खुलासा किया है कि पहले इस फिल्म का प्रस्ताव उन्हें मिला था। लेकिन वह कहानी में खुद को फिट नहीं मान रहे थे। फिर ये फिल्म अक्षय कुमार के पास चली गई थी। अब इस बायोपिक से जुड़ने के लिए दो स्टार्स का नाम भी सामने आ रहा है। जिस पर खुद आमिर ने अपनी बात रखी है।


Click it and Unblock the Notifications











