आमिर का AIB Roast पर उंगली उठाना कितना सही, कितना गलत!

'एआईबी रोस्ट'..यही वह नाम है, जिसे लेकर इतना हंगामा मचा हुआ कि संसद भी फेल हो जाए। कारण, शो में इस्तेमाल हुआ अश्लील और अभद्र भाषा। अभी तक सेंसर बोर्ड और राजनीति से जुड़े लोग ही शो के विरोध में आवाज उठा रहे थे। लेकिन अब बॉलीवुड के कुछ नाम भी इसमें साथ हो लिये। सलमान खान के बाद इस लिस्ट में ताजा नाम जुड़ा है मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का।

शो को बेहद हिंसक बताते हुए आमिर ने कहा कि, मैंने इस शो को पूरा नहीं देखा, क्योंकि इसकी छोटी सी झलक ने ही मुझे परेशान कर दिया। इतना ही नहीं, आमिर ने करण जौहर और रणवीर से मिलकर उन्हें सलाह भी दी कि 'अगर आप क्रिएटिव हैं, तो मुझे बिना चोट पहुंचाए और गाली दिए हंसा कर बताएं।'

डेल्ही बेली पर आमिर- यदि आप ये नहीं सुन सकते तो फिल्म न देंखे

आपको याद दिला दें, साल 2011 में आई फिल्म 'डेल्ही बेली' को लेकर भी ऐसी ही हंगामा बरपा था, जिसमें जमकर अभद्र शब्द परोसे गए थे। यहां तक की फिल्म के गाने 'डीके बोस' पर विवाद भी उठाया गया था। लेकिन आमिर ने फिलहाल डेल्ही बेली को लेकर तर्क देते हुए कहा कि, 'हमने भी डेल्ही बेली जैसी फिल्म बनाई थी, जिसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया गया था। लेकिन हमने पहले ही दर्शकों को आगाह कर दिया था कि यदि आप इन्हे नहीं सुन सकते, तो फिल्म न देखें।

एआईबी पर आमिर- यह एक हिंसक और परेशान करने वाला शो है

आमिर ने कहा कि, शो को लेकर लोगों की राय अलग अलग हो सकती है। मैं सबके बोलने की आज़ादी की इज़्ज़त करता हूँ, लेकिन जिम्मेदारियों की भी जानकारी होना ज़रूरी है। बहरहाल, आमिर ने अपनी फिल्म को लेकर तो तर्क रख दिया, जो कि सही भी है, लेकिन उस नजर से क्या आमिर का एआईबी को गलत ठहराना सही है?

एआईबी एक ऑनलाइन शो बनाया गया था, जिसमें साफ लिखा गया था कि यह किस तरह का शो है और इसे आप अपने रिस्क पर देंखे। शो के टिकट की कीमत भी 4000 रूपए की थी, जो काफी ज्यादा थी। लेकिन फिर भी दर्शक गए और उन्हें कोई शिकायत नहीं है। फिर बवाल क्यों? ठीक आमिर की तरह शो के निर्माताओं ने भी कहा कि यदि आप देख सकते हैं तो देखें, वर्ना यह आपके गले से नीचे नहीं उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X