Ent Live Updates- बच्ची को रणबीर कपूर के भरोसे छोड़ मेट गाला में डेब्यू के लिए आलिया हुई रवाना

Alia Bhatt in Met Gala 2023

हर दिन फिल्म इंड्स्ट्री और सितारों के साथ कई तरह की बातें होती रहती हैं और अपने पसंदीदा सितारों की हर खबर पर नजर रखने वाले फैंस के लिए हिंदी फिल्मीबीट का ये लाइव ब्लॉग शानदार जरिया है।

आज सुपरस्टार आमिर खान को लेकर खबर है कि उन्होने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के 35 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर लगातार उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। आमिर खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

इसके अलावा सूरज पंचोली को कि हाल ही में जिया खान सुसाइड केस में निर्दोश साबित हुए हैं वो सिद्धिविनायक मंदिर माथा टेकने पहुंचे हैं और इस वक्त उनको लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। इस तरह की खबरों के लिए आप बने रहिए हिंदी फिल्मीबीट के इस लाइल ब्लॉग पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 30, 2023 9:05 PM

    Met Gala 2023: अपने स्टाइल से मेट गाला में सभी को टक्कर देने वाली ईशा अंबानी इस बार क्या पहनने वाली हैं, जानें

    Met Gala 2023: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बैसे तो अपनी अमीरी और अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं पर उनकी अदाओं और उनके हुस्न का भी कोई तोड़ नहीं है क्योंकि जब जब ईशा मेट गाला में गई हैं उन्होंने हर किसी को टक्कर दी है। तो इस बार भी उनके मेट गाला में जानें कि चर्चा है और उनके लुक कैसा होगा इसको लेकर हर कोई बेताब है।

  • Apr 30, 2023 6:13 PM

    Met Gala 2023: जानिए क्या है इस बार 'मेट गाला' का थीम और कौन कौन सितारें इसमें होगें वाले हैं शामिल

    Met Gala 2023: मेट गाला 2023 की गिनती शुरु हो गई है और फैंस से लेकर सितारों तक हर कोई इसको लेकर उत्साहित है सब अपनी अपनी तैयारी कर रहे हैं। जाहिर है कि मेट गाला दुनिया भर का सबसे चर्चित और बड़ा फैशन इवेंट हैं, इसमें कई सारे सितारें शामिल होते हैं। इस बार मेट गाला का थीम अलग है और कई सारे ऐसे सितारें भी जो इसमें पहली बार शामिल होने जा रहे हैं।

    Met Gala 2023: जानिए क्या है इस बार 'मेट गाला' का थीम और कौन कौन सितारें इसमें होगें वाले हैं शामिल
  • Apr 30, 2023 5:26 PM

    Met Gala 2023: आपको पता है मेट गाला में सेलेब्स को क्या मिलता है खाना और कैसे होती है टेवल बुक??

    Met Gala 2023: दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चित और लाइमलाइट में रहने वाला इवेंट है मेट गाला, इस बार मेट गाला 1 मई से शुरु होने जा रहा है। दुनिया भर के सितारों के साथ साथ इस बार कई सारी बॉलीवुड हस्तियां भी इसमें नजर आने वाली है। वहीं हाल ही में इस फैशन इवेंट को लेकर खबर आई है कि इस बार मेन्यू थोड़ा अजीब होगा और बिना प्याज लहसून के खाना सर्व किया जाएगा।

  • Apr 30, 2023 5:02 PM

    Armaan Malik- झूठी है अरमान मलिक की दोनों शादियां? इस यूट्यूबर ने लगाया गंभीर आरोप!

    बकौल विवेक चौधरी, अरमान मलिक ने मशहूर होने के लिए अपने माता पिता तक को छोड़ दिया। उनकी दोनों शादियां झूठी हैं। मशहूर होने के लिए उन्होने दो दो शादियों का ढोंग रचाया हुआ है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान और पुष्टि नहीं हुई है।

  • Apr 30, 2023 4:45 PM

    PS 2 Box Office Collection Day 2: दर्शकों पर चढ़ा ऐश्वर्या का जादू, फिल्म ने दूसरे दिन की शानदार कमाई

    PS 2 Box Office Collection Day 2: इन दिनों हर किसी पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी फिल्म पीएस 2 का जादू देखने को मिल रहा है। इसी के चलते बॉक्स ऑफिस पर भी ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर और मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेल्वन अच्छी कमाई कर रही है। पोन्नियिन की बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी धूआंधार कमाई की है, जिसके चलते फिल्म 50 करोड़ की कमाई पार करने में केवल एक कदम दूर है।

  • Apr 30, 2023 3:34 PM

    Armaan Malik: अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के बच्चों का उनकी सौतन कृतिका ने किया घर में जोरदार स्वागत

    Armaan Malik: जाने माने फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपने बच्चों को लेकर काफी चर्चा में बनें हुए हैं। जाहिर है कि 20 दिनों में 3 बच्चों के पिता बनें है अरमान मलिक, उनकी पहली पत्नी पायल ने दो बच्चों को जन्म दिया और उनकी दूसरी पत्नी कृतिक ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हाल ही में जब पायल अपने दोनों बच्चों के साथ घर आई तो उनकी सौतन ने उनका घर में जोरदार स्वागत किया।

  • Apr 30, 2023 2:56 PM

    Salman Khan: पिता बनना चाहते थे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, पर किस्मत ने नहीं दिया साथ

    Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के लिए लगातार खबरों में बनें हुए हैं। इसी के बीच में सलमान आप की अदालत जैसे शो में पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे राजों से पर्दा उठाया। वहीं सलमान खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह पिता बनना चाहते थे परंतु किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

  • Apr 30, 2023 2:42 PM

    Urfi Javed- हद से छोटी ड्रेस पहनकर जूड़े में टांगा बैग, तेज चलती हवा में दिख गया सबकुछ!

    आज की बात करें उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि सबको हैरान कर रहा है। बेहद कम कपड़े पहनकर छत पर खड़ीं ऊर्फी जावेद ने बालों में एक बैग टांगा हुआ है और उसको मेकअप बॉक्स बना डाला है। इसके अलावा चलती हवा में उनकी ड्रेस उड़ रही है और सबकुछ दिख रहा है। बैग से उर्फी जावेद ने लिपस्टिक निकाली और होंठों पर लगातार दोबारा रख ली। इसके बाद लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''थैला - @weargigai ड्रेस - इसे एक पुरानी साड़ी से बनाया है।''

  • Apr 30, 2023 1:56 PM

    Kangana Ranaut: मनोरंजन इंडस्ट्री में 17 साल पूरे करने पर कंगना रनौत ने लिखा भावुक पोस्ट, पुराने दिनों को किया याद

    Kangana Ranaut: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत, जो कि हमेशा अपने बयानों, अपने दमदार अंदाज और अपने हुनर के लिए जानी जाती हैं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 17 साल पूरे कर लिए हैं। मानों ना मानो पर कंगना की पहचान उनकी मेहनत और उनकी सफलता की एक शानदार कहानी है, खैर इस इंडस्ट्री में इतने साल पूरे करने पर कंगना ने एक भावुक नोट साझा किया है।

  • Apr 30, 2023 1:14 PM

    Met Gala 2023: छोटी सी बच्ची को पति रणबीर कपूर के भरोसे छोड़ मेट गाला में डेब्यू के लिए आलिया हुई रवाना

    Met Gala 2023: मेट गाला एक ऐसा फैशन इवेंट हैं जिसकी चर्चा देश और दुनिया में हर जगह देखने को मिल जाती है, और साथ ही इस फैशन इवेंट को लेकर फैंस से लेकर बड़े से बड़े सितारों तक हर कोई उत्साहित रहता है। ऐसे में इस बार तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मेट गाला में डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। छोटी सी बेटी और पति को छोड़कर आलिया मेट गाला के लिए रवाना हो चुकी हैं।

  • Apr 30, 2023 12:39 PM

    Met Gala 2023: प्रियंका और दीपिका के बाद ये हसीना भी मेट गाला में बरपाएगी कहर? हाल ही में बनी है मां!

    Met Gala 2023: मेट गाना फैशन कैलेंडर में सबसे ज्यादा चर्चित और सुर्खियों में रहने वाला इवेंट है, इसको लेकर हर बार ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक के बीच में एक अलग ही नशा देखने को मिलता है। लेकिन बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वह सितारें जिनको इस फैशन इवेंट में जाने का मौका मिलता है। इस साल मेट गाला 1 मई से शुरु हो रहा है और बॉलीवुड में भी इसको लेकर हलचल देखने को मिल रही है। इस बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादूकोण के अलावा हाल ही में मां बनी आलिया भट्ट को भी इसमें जाने का मौका मिल गया है।

  • Apr 30, 2023 11:53 AM

    नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

    ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर, नीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता को याद किया और उनके साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। तस्वीर को उनकी छुट्टियों में से एक के दौरान क्लिक किया गया था और नीतू ने इसे कैप्शन दिया था, "आप सभी शानदार सुखद यादों के साथ हर रोज याद आते हैं"।

    नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया
  • Apr 30, 2023 11:16 AM

    Abhishek Bachchan- 'ऐश्वर्या को काम करने दो, तुम आराध्या को संभालो'- कमेंट पर ऐसा था एक्टर का रिएक्शन?

    अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 पर अपनी बात रखी थी और लिखा था, “#PS2 शानदार है!!! अभी शब्दों के नुकसान पर। इतना अभिभूत। पूरी टीम और बाकी कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। और इसलिए, श्रीमती पर गर्व है।'' बता दें कि इस फिल्म के एक दमदार किरदार में ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैँ। इसी पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, ''आपको करना चाहिए कि अब उन्हे और फिल्में साइन करने दो और तुम आराध्या का ख्याल रखना।'' इसके तुरंत बाद अभिषेक ने जवाब दिया, "उसे साइन करने??? महोदय, उसे निश्चित रूप से कुछ भी करने के लिए मेरी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। विशेष रूप से वो काम जिसको वो प्यार करती है।''

  • Apr 30, 2023 10:23 AM

    मां सीता नवमी पर राम सीता मंदिर दर्शन करने पहुंची कृति सैनन

    माँ सीता नवमी के शुभ अवसर पर, राम सिया राम के ऑडियो टीज़र के साथ जानकी के मोहक पोस्टर को लॉन्च करने के बाद, आदिपुरुष की मुख्य अभिनेत्री कृति सैनन पुणे के तुलसीबाग स्थित, सबसे प्रतिष्ठित राम मंदिर में श्री राम और माँ सीता का आशीर्वाद लेने पहुंचीं ।

    मां सीता नवमी पर राम सीता मंदिर दर्शन करने पहुंची कृति सैनन
  • Apr 30, 2023 10:08 AM

    ब्रालेस होकर निकलीं ईशा गुप्ता ने दिखाया सबकुछ

    ईशा गुप्ता इस वक्त ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं हैं क्योंकि उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जि लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। शरीर से चिपका व्हाइट टॉप पहनकर वो बाहर निकलीं थीं और इस दौरान वो ब्रालेस थीं। ब्रालेस इशा गुप्ता को देखकर लोग भड़क गए और काफी कुछ कहना शुरु कर दिया। एक ने लिखा, ''क्या वो घर से निकलने से पहले शीशा नहीं देखती??? बस कुछ ध्यान आकर्षित करने के लिए।''

  • Apr 30, 2023 9:40 AM

    राबिया खान के आरोपों पर सूरज पंचोली का रिएक्शन

    जैसा कि जिया खान की मौत के मामले में सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया है, उन्होंने हाल ही में राबिया खान के आरोपों के बारे में खोला और कहा, "यह अब न्याय के बारे में नहीं बल्कि उत्पीड़न के बारे में है। मैं चाहता हूं कि वह मुझे अकेला छोड़ दे। मुझसे कोई बदला नहीं लेना है।" मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मां बस अपराध बोध को अपने कंधों से उतारकर किसी और पर डालना चाहती है।"

  • Apr 30, 2023 9:15 AM

    कैमरे को देखते ही डांस करने लगीं निक्की तंबोली

    निक्की तंबोली जो कि अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैमरे के साथ झूमती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान निक्की ने बेहद छोटी से ड्रेस पहनी थी और काफी हॉट लग रहीं थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस ड्रेस में वो कातिलाना लग रही हैं। बता दें कि निक्की तंबोली के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X