नो संजय, सलमान प्लीज, सिर्फ आमिर!

आमिर खान यानी बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे किये हैं। इस खास मौके पर आमिर खान ने मीडिया से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की और साथ ही अपनी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन का एक्सपीरियंस भी उनके साथ शेयर किया। इस खास मौके पर आमिर खान ने अपने पूरे परिवार के साथ-साथ अपनी पहली पत्नी यानी रीना को भी शुक्रिया किया। आमिर खान ने बताया कि उनका पहला शूटिंग का दिन कितना मुश्किल था और उस दिन उन्हें लगा कि उनका करियर पता नहीं कहां जाएगा। आमिर खान ने ये भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इस मकाम पर पहुंचेंगे। लेकिन उनके फैन्स ने उन्हें इस मकाम पर पहुंचा दिया।

आमिर खान से पूछा गया कि उनकी सफलता में सबसे ज्यादा हाथ किस एक्ट्रेस का है तो आमिर खान ने थोड़ा शर्माते हुए कहा कि उनकी सफलता में सबसे बड़ा हाथ मधुबाला जी का है। आमिर खान ने बताया कि मधुबाला बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और उन्हें बेहद पसंद हैं। जब मधुबाला मुस्कुराती थीं तो आमिर खान बिछ जाते थे। आमिर खान ने अपने 25 साल पूरे होनी की खुशी अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक की पूरी टीम के साथ मनाई और उनके साथ उन्होंने कयामत से कयामत तक फिल्म भी देखी। आमिर खान ने इस इवेंट के दौरान अपनी कमियों और अपनी खूबियों के बारे में भी चर्चा की।

जरूर देखें- आमिर के 25 सालों की गलतियां

Aamir Khan celebrated his 25 years success in Film Industry

आमिर खान आजकल अपनी फिल्म धूम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसलिए अपना समय बचाते हुए उन्होंने मीडिया को अपने सेट पर ही बुलाकर बात की। आमिर खान ने बताया कि वो कभी भी कुछ नया करने या नयी राह पर चलने से नहीं डरते हैं। लोग उनके पीछे चलते हैं ऐसा उन्होंने कभी नहीं सोचा। इस इवेंट के दौरान जब आमिर खान से सलमान खान औऱ संजय दत्त पर आई मुश्किलो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज हम लोग इस बारे में बात ना करें तो बेहतर होगा। आमिर खान ने अपने सभी फैन्स को शुक्रिया कहते हुए कहा कि उन्होंने आमिर को 25 सालों तक प्यार दिया, सम्मान दिया ये बहुत बड़ी बात है और वो इसके लिए सदा उनके आभारी रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X