अपनी दोनों पत्नियों को शुक्रिया कहा आमिर खान ने!
बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शऩिस्ट आमिर खान ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने पूरे 25 साल पूरे किये हैं। इस खास दिन के मौके पर आमिर खान ने मीडिया से मिलकर सभी को इतना प्यार देने के लिए ढेर सारा धन्यवाद दिया और साथ ही अपने इस 25 साल के सफर के बारे में बताया कि किस तरह उन्होंने अपनी शूटिंग के पहले ही दिन पूरे आठ घंटे तक एक सीन देने के लिए इंतजार किया था और उस वक्त उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वो इँडस्ट्री में इतने कामयाबी भरे 25 साल पूरे करेंगे और यहा तक पहुंचेंगे। आमिर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो अंधविश्वासी नहीं हैं और उन्हें इस मकाम पर जितना उनकी सफलता ने पुहंचाया है उतना ही उनकी असफलता ने भी पहुंचाया है।
आमिर खान ने सबसे पहले अपने इस खास दिन पर अपने फैन्स और अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया और साथ ही कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इस जगह पहुंच पाएंगे। कैमरा मैन, साउंड रिकॉर्डर, डायरेक्टर्स और म्यूसिक डायेरक्टर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और फिर मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं मेरी ऑडियंस का। जिन्होंने 25 साल तक मेरी फिल्में देखीं और उन्हें हिट बनाया।मुझे इतना प्यार दिया और इतनी इज्जत दी है। इसको हम तोल नहीं सकते।
ऑडिंयस के बाद अपनी फैमिली को शुक्रिया अदा करनाचाहता हूं क्योंकि हमारी जिंदगी जिस तरह की होती है उसमें फैमिली को काफी कुछ सहना पड़ता है। ऐसे में उनका साथ बेहद जरुरी हो जाता है। और उनके साथ के लिए मैं उनका भी शुक्रगुजार हूं। मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगा किरन जी का अम्मी का अब्बूजान का, मेरे भाई बहनों का, रीमा जी का जो कि मेरी पहली पत्नी हैं। रीमा जी की फैमिली ने मेरा काफी साथ दिया। ये सफर बहुत ही खुशीभरा रहा औऱ मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।
इन 25 सालों को देखते हुए काफी खुशी होती है।


Click it and Unblock the Notifications