सलमान- शाहरुख की फ्लॉप फिल्मों पर.. आमिर खान का करारा बयान!
दिवाली 2017 पर रिलीज होने वाली है आमिर खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार'। अद्वेत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। लेकिन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं.. दंगल में छोटी गीता बनी ज़ायरा वसीम। फिल्म एक ऐसी बच्ची की कहानी है, जो सिंगर बनना चाहती है।
11 साल.. और टॉप 7 में शामिल अक्षय कुमार.. पहली बार.. जबरदस्त!
बहरहाल, फिल्म के पहले सांग लान्च पर आमिर खान भी मौजूद रहे और उन्होंने मीडिया के कई सवालों पर खुलकर जवाब दिया। अब आमिर सामने हों.... और शाहरुख, सलमान की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

इस इवेंट में आमिर खान से पूछा सलमान, शाहरुख की ताज़ा फ्लॉप फिल्मों पर सवाल किया गया। तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने करारा जवाब देते हुए कहा, हर क्रिएटिव इंसान की लाइफ में हार-जीत लगी होती है।
आमिर खान ने कहा, यह सही नहीं है कि सिर्फ मुझे, सलमान खान या शाहरुख को ही सुपरस्टार्स कहा जाए। बॉलीवुड में कई टैलेंटेड एक्ट्रर्स हैं। फिल्म हिट होना नहीं होना.. एक्टर्स के ऊपर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications