"सुलतान की वजह से हिट हो जाएगी दंगल" - आमिर खान

सलमान खान की सुलतान और आमिर खान की दंगल शुरू से ही चर्चा में रही। कारण था दोनों फिल्मों का एक जैसा होना। अब आमिर ने साफ किया है कि सुलतान की वजह से दंगल भी हिट जाएगी।

आमिर खान स्टारर दंगल रिलीज़ होने को तैयार है और ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म की तुलना सुलतान से ज़रूर होगी। लेकिन आमिर खान इस बात से काफी खुश हैं। या यूं कहें कि आमिर खान दंगल की सफलता के लिए निश्चिंत है।

और आमिर का ये कॉन्फिडेंस आया है सुलतान की वजह से। दरअसल, आमिर खान का मानना है कि अगर सुलतान हिट हुई है तो दंगल भी हिट ही होगी। आमिर की बात से साफ है कि सुलतान दंगल की ही टक्कर की फिल्म थी।

Dangal Vs Sultan

अब आमिर खान ने कुछ दिन पहले खुद ही एलान कर दिया है कि दंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा। अगर आपको नहीं पता तो पहले जान लीजिए कि कितना कमाएगी आमिर खान की दंगल

वहीं इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान की सुलतान इस साल बॉक्स ऑफिस की सबसे कमाऊ फिल्म है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में बहुत कुछ ऐसा था जिसकी लोगों ने खिंचाई भी की। आप भी याद कर लीजिए सुलतान के ये डायलॉग्स जो हाजमोला से भी हज़म नहीं हुए थे।

बहरहाल, दंगल रिलीज़ हो रही है और आमिर खान ने खुद साफ किया कि वो चाहते हैं कि लोग सुलतान और दंगल में तुलना करें। क्योंकि तब फिर कम से कम वो दंगल देखने तो जाएंगे।

वैसे जानिए सुलतान सलमान और दंगल आमिर की बॉक्स ऑफिस टक्कर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X