आमिर खान का धमाका: शुरू हुई अगली फिल्म की तैयारी, खुद किया कंफर्म, सुनकर हैरान रह जाएंगे
आमिर खान हाल ही में मीडिया से बात करते दिखाई दिए। दरअसल, आमिर अपने हर रविवार के ब्रंच के लिए होटल मिया कुचीना में थे। इस दौरान आमिर से मीडिया से उनके ब्रंच के बारे में पूछा तो आमिर ने जवाब दिया कि पहले तो कुछ भी चलता था लेकिन अभी मैं बहुत सख्त डायट पर हूं। तो बहुत सोच समझकर खा रहा हूं।
आमिर ने साथ में ये भी कंफर्म किया कि ये डायट उनकी अगली फिल्म के लिए। हालांकि बहुत पूछने के बावजूद, आमिर ने ना ही अगली फिल्म का नाम बताया और ना ही उससे जुड़ी कोई भी जानकारी दी। हाल ही में खबर थी कि आमिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के झटके से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन अब ये तय है कि आमिर सारे झटके पीछे छोड़ कर आगे बढ़ चुके हैं। उनकी अगली फिल्म क्या है ये किसी को नहीं पता। ठग्स से पहले उनका नाम, धर्मा प्रोडक्शन्स की ओशो बायोपिक से जुड़ा था जिसे शकुन बत्रा डायरेक्ट कर रहे थे। वहीं आमिर का नाम बीच में गुलशन कुमार बायोपिक से भी जुड़ा था।
इसके अलावा, आमिर खान, महाभारत की तैयारी में जुटे थे जिसमें वो श्रीकृष्ण की भूमिका में होंगे और जो सात पार्ट की एक वेब सीरीज़ होगी। इन सबके अलावा, उनका नाम फॉरेस्ट गंप रीमेक से भी जुड़ा। देखना है कि इनमें से कोई आमिर का अगला प्रोजेक्ट है या फिर कुछ और।
यहां देखिए आमिर खान का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications