नहीं रहे आमिर खान के को-स्टार, साई गुंडेवर की ब्रेन कैंसर ने ली जान
आमिर खान के को-स्टार साई गुंडेवर का ब्रेन कैंसर के चलते निधन हो गया। 'रॉक ऑन' और कई फिल्मों में काम कर चुके साई गुंडेवर पिछले साल लॉस एंजेलिस इलाज के चलते गए थे। 10 मई 2020 को अमेरिका में ब्रेन कैंसर के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धाजंलि दीं।
अनिल देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, साई जैसे शानदार अभिनेता ने 'पीके' जैसी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया। लेकिन वह कैंसर की लड़ाई में हार गए। भारतीय फिल्म सिनेमा ने एक और दिग्गज एक्टर खो दिया।
साई गुंडेवर के बारे में बताए तो उन्होंने बॉलीवुड के टॉप एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वह आमिर खान की फिल्म 'पीके', सैफ अली खान फिल्म 'बाजार' और फरहान अख्तर-अर्जुन रामपाल की फिल्म 'रॉक ऑन' और 'डेविड', 'पप्पू कैंट डांस साला' जैसे प्रोजेक्ट में लीड रोल में रह चुके हैं।

बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम साई थे। कैंसर से पीड़ित साईं ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट साल 2019 में किया था। वह सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव नजर आते थे। बता दें कुछ दिन पहले ही 'क्राइम पेट्रोल' के एक्टर रहे शफीक अंसारी का भी कैंसर के चलते देश में निधन हो गया था।
बॉलीवुड में सई की कैंसर से चौथी मौत है। सई और शफीक से पहले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान का निधन भी कैंसर के चलते हुआ। इरफान खान का निधन 29 अप्रैल और ऋषि कपूर ने अंतिम सांसे 30 अप्रैल को ली।


Click it and Unblock the Notifications











