आमिर को नहीं पता था की पहले शाहरुख़ की थी ये तलाश
आमिर खान की फिल्म तलाश जल्द ही रिलीज़ होने वाली है लेकिन फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ये खबर आई थी की आमिर खान से पहले रीमा ने अपनी फिल्म तलाश के लिए शाहरुख़ खान को साइन करने की सोची थी। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ को भी ये इल्म काफी पसंद आई थी लेकिन डेट्स की कमी की वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और ये फिल्म पहुच गयीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पास। अब जब ये बात मीडिया द्वारा सुर्ख़ियों तक पहुंचा दी गयी है तो आमिर खान अपनी तरफ से सफाई पेश करते हुए इस बात से इनकार रहे हैं की उन्हें इस बात की खबर थी।

आमिर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा मुझे इस बात की कोई खबार नहीं थी. बल्कि मेरी बाकि फिल्मों के बारे में भी मुझे नहीं पता की मुझसे पहले वो किसे ऑफर की गयी थीं.आमिर खान ने इस बात पर मजाक करते हुए कहा लेकिन अगली बार जब कोई मुझे कोई फिल्म ऑफर करेगा तो मैं उनसे ये प्रश्न जरुर पूछुंगा।
आमिर ने आगे बोला मैं कभी उन चीज़ों के बारे में बात नहीं करता जो नहीं हो सकीं। हम सबही यहाँ उन चीज़ों के बारे में बात करने आए हैं जो हो रही हैं। ऐसी बातें हमेशा फिल्मों में होती रहती हैं। आमिर खान ने ये भी कहा की वो करीना कपूर और रानी मुख़र्जी के किरदार में किसी और को नहीं सोच सकते।
आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुख़र्जी ये फिल्म 30 नवम्बर को रिलीज़ होगी। अब आमिर ने तो साफ़ साफ़ इस बात से इनकार कर दिया है की शाहरुख़ खान को फिल्म ऑफर किये जाने की बात जानते हैं रही शाहरुख़ खान की बात तो वो खुद इस मामले से पूरी तरह अनजान है और सच क्या है ये सिर्फ रीमा जानती हैं लेकिन आमिर के तेवर देखकर नहीं लगता की रीमा भी इस बात पर कोई टिप्पड़ी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications