वाकई इस सुपरस्टार से काफी डर गए हैं - आमिर और सलमान, सीधा किया REJECT
कुछ ही दिन पहले, राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया था कि संजू में उन्होंने आमिर खान को सुनील दत्त का रोल ऑफर किया था। लेकिन आमिर ये रोल इसलिए नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने तुरंत ही दंगल में काम किया था।
हमने आपको बताया था कि वजह केवल इतनी नहीं होगी और अब खुद आमिर खान ने बता दिया है कि वजह केवल इतनी नहीं थी। आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हां, मुझे दत्त बायोपिक की कहानी बहुत पसंद आई थी।

राजू ने मुझे रोल भी ऑफर किया था दत्त साहब का जो कि बहुत ही अच्छे से लिखा गया किरदार है। ये वाकई एक पिता और बेटे के रिश्ते की गहराइयों को फिल्म में अच्छे से दिखाएगा। लेकिन मुझे फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाना था।
और वो मुझे मिलता नहीं क्योंकि वो पहले से ही रणबीर कर रहा था। इसलिए मैंने राजू को ये रोल करने से मना कर दिया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मैं रोज़ शूटिंग से किसी और की लाइन्स के बारे में सोचते हुए लौटूं कि ये तो मेरी लाइन्स हो सकती थीं।
[#CastAlert: सलमान खान ने आमिर से मांगा उनका रोल, फाइनल हुए महाभारत के कृष्ण!]
वैसे अफवाहों की मानें तो पीके के लिए पहली चॉइस रणबीर कपूर ही थे। लेकिन आमिर ने ये स्क्रिप्ट जब्त कर ली। और अंत में इसलिए रणबीर ने पीके में एक कैमियो भी किया था।
गौरतलब है कि आमिर खान और राजुकमार हिरानी पक्के वाले दोस्त हैं। हो भी क्यों ना। दोनों ने एक दूसरे को उनके करियर का बेस्ट दिया है। 3 इडियट्स और पीके। दोनों फिल्में राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट की थी और इसके हीरो थे आमिर खान।
राजकुमार हिरानी ने बताया कि आमिर खान और मेरी ट्यूनिंग बहुत ही ज़बरदस्त है। मैं जब भी कुछ लिखता हूं तो सबसे पहले उन्हीं के पास जाता है। इसलिए जैसे ही मैंने संजू लिखी, उन्हें एक रोल ऑफर किया।
[CONFIRM: संजू ट्रेलर में दिखेगी सलमान खान की झलक, यहां देख लीजिए तस्वीर]
वैसे जिन्हें नहीं पता हो, रणबीर कपूर किशोर कुमार बायोपिक पर अनुराग बसु के साथ काम कर रहे थे लेकिन उस फिल्म में भी आमिर की काफी दिलचस्पी हो गई थी।
दूसरी तरफ, आजकल सलमान खान भी रणबीर कपूर से काफी डरे हुए हैं क्योंकि रेस 3 के 15 दिन बाद ही संजू बायोपिक का धमाका हो जाएगा।
तो ये तो तय है कि अगली जेनरेशन से पुराने सितारों को थोड़ा डर तो लगने लगा है। क्योंकि नए सुपरस्टार्स की खेप आ चुकी हैं जिनमें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मुख्य हैं।


Click it and Unblock the Notifications


