पीके पोस्टर की तरह आमिर उतरवाना चाहते हैं सलमान की पैंट
आजकल बाॅलीवुड में खान भाईयों के बीच काफी तनातनी मची है। एक दूसरे के ऊपर टिप्पणियों का दौरा जारी हैं। आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। हाल ही आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर जारी हुआ था। जिसमें आमिर पैंटलैस नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर शाहरुख खान ने कहा कि यह बहुत ही हल्का पोस्टर है। शाहरुख खान के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा कि जो शख्स दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, उसका क्या होता है। अब उन्होंने सलमान को उनकी आने वाली फिल्म का प्रमोशन अपने अंदाज में करने की चुनौती दी है।
दरअसल फिल्म 'पीके' के पहले पोस्टर की चर्चाएं चारों ओर हैं। हर कोई उनके न्यूड होने की बात कह रहा है। इस पर टिप्पणी करते हुए आमिर ने सलमान को एक चुनौती दे दी। आमिर ने मजाकिया लहजे में कहा कि 'धूम-3' में मैंने हैट पहनी थी और मेरे दोस्त सलमान ने हैट पहन कर मेरी फिल्म का प्रमोशन किया था। और अब जब मैंने पीके के पोस्टर में कुछ नहीं पहना तो सलमान भी ये करके दिखाएं तब तो मानूं कि वह मेरे दोस्त हैं। इस बात पर सलमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
य अब देखना यह है कि सलमान अपने दोस्त आमिर की फिल्म की प्रमोशन के लिए पैंट उतारते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
