आमिर और उनके परफैक्ट हेयर स्टाइल

आमिर खान जो कि बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट माने जाते हैं का आज 48वां जन्मदिन है। आज आमिर खान ने अपनी जिंदगी के पूरे 48 साल पूरे कर लिये हैं और बॉलीवुड में अपना एक सफल सफर भी तय कर लिया है। आमिर खान ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर और बेहतरीन फिल्मे दी हैं। कयामत से कयामत तक से लेकर राजा हिन्दुस्तानी, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं आमिर खान ने। आमिर खान की सबसे अलग बात ये है कि आमिर अपनी हर फिल्म में एक नये हेयर स्टाइल में नज़र आए हैं। आमिर खान वो पहले एक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में इतने ज्यादा तरह के हेयरस्टाइल बदले हैं।

आमिर खा ने बॉलीवुड में एंट्री की बतौर चाइल्ड एक्टर। फिल्म यादों की बारात में आमिर खान ने नासिर हुसैन की फिल्म यादों की बारात से बॉलीवुड में एंट्री की। उसके बाद बतौर एक्टर आमिर खान की पहली फिल्म थी होली। होली बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई उसके बाद आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज हुई साल 1988 में। ये फिल्म आमिर खान की पहली कमर्शियल हिट फिल्म थी। कयामत से कयामत तक फिल्म ने बॉलीवुड में आमिर के करियर को बुंलंदियों तक पहुंचा दिया। फिल्म में आमिर खान के साथ जूही चावला ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद आमिर खान ने एक के बाद एक हिट फिल्में देनी शुरु कीं।

आमिर खान ने दिल से लेकर मंगल पांडे, दिल चाहता है, तारे जमीन पर, गजनी, 3ईडियट्स जैसी की ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। इन सभी फिल्मों में आमिर खान के अलग-अलग तरह के किरदार थे। लेकिन आमिर खान ने हमेशा अपने किरदारों के साथ न्याय किया। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफैक्शिस्ट कहा जाता है क्योंकि आमिर खान ने हमेशा से ही अपनी फिल्मों और अपने किरदारों में परफैक्शन लाने की पूरी कोशिश की। पिछले साल आमिर खान छोटे परदे पर भी अपने द्वारा बनाए गये सीरियल सत्यमेव जयते के जरिये एंट्री की। सत्यमेव जयते ने छोटे परदे पर सफलता का एक नया इतिहास रचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X