ईद 2019 के लिए सलमान ने छोड़ा ये मौका और आमिर खान ने राखी 2018 का फायदा उठाया
सलमान खान अपने परिवार के कितने करीब हैं ये तो सब ही जानते हैं। खासतौर से ये कि सलमान खान परिवार के साथ होने का कोई मौका नहीं छोड़ते लेकिन फिलहाल सलमान अपनी 2019 की ईद को धमाकेदार बनाने में जुटे हैं यानि कि भारत की शूटिंग में। और यही कारण है कि सलमान खान राखी 2018 परिवार के साथ मनाने से चूक गए।
सलमान की कमी सबको महसूस हुई और अर्पिता ने पोस्ट कर के लिखा कि दुनिया के सबसे प्यारे भाई को राखी की बधाई। आज आप साथ में नहीं है और हम सबको आपको बहुत ़ज़्यादा मिस कर रहे हैं। तस्वीर में अर्पिता के साथ हैं उनकी बड़ी बहन अलवीरा।

वहीं दूसरी तरफ आमिर खान अपनी दीवाली 2018 की रिलीज़ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान करीब करीब पूरी कर चुके हैं और उनके अगले प्रोजेक्ट में फिलहाल काफी समय है। तो अपनी इस फुर्सत को आमिर खान ने लगा दिया राखी 2018 का जश्न मनाने में।
बात की जाए सलमान खान की तो उन्होंने कल ही मालटा में भारत का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। वैसे काफी पहले एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि वो कैसे सबके भाईजान बन गए। क्योंकि देखा जाए तो बॉलीवुड में जो भी कोई उनके करीब होना चाहता है, वो सलमान खान को भाईजान बना लेता है।
[तैमूर और इनाया की पहली राखी pics बेहद प्यारी हैं]
सलमान ने बताया कि पहले ही मेरे घर में दो भाई और दो बहनें हैं। दो और बहने हैं जो मुझे राखी बांधती हैं। अब 6 भाई बहन संभाल लूं वही बहुत है, और किसी का भाई बनने की ना ही मुझे ज़रूरत है ना ही इच्छा।
सलमान ने उस इंटरव्यू में मज़ाक में ये भी बताया कि उनकी बहन का कहना है कि लोग उन्हें इज़्जत देते हैं, इसलिए भाई बुलाने लगे हैं। इसलिए उनका भी फर्ज़ है, कि जो इज़्जत उन्हें मिल रही है, उसकी इज़्जत करें। तो सलमान केवल अपनी उस इज़्जत की इज़्जत बचाते हैं, ताकि उनकी बहन उनकी इज़्जत करना ना छोड़ दे!
अर्पिता ने सही कहा, हैं ना सलमान खान बेस्ट भाई। खैर आप देखिए बॉलीवुड के सितारोें ने कैसे मनाई राखी -


Click it and Unblock the Notifications













